खरखौदा में मारुति प्लांट, दुष्यंत चौटाला ने कहा- गुरुग्राम और मानेसर के बाद अब खरखौदा की बदलेगी तस्वीर
खरखौदा में मारुति प्लांट, दुष्यंत चौटाला ने कहा- गुरुग्राम और मानेसर के बाद अब खरखौदा की बदलेगी तस्वीर
चंड़ीगढ़। खरखौदा में कार निर्माता कंपनी मारुति अपने प्लांट लगाने जा रही है। इस बात से हरियाणा सरकार काफी उत्साहित है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गुरुग्राम और मानेसर के बाद अब हरियाणा के खरखौदा की तस्वीर बदलने जा रही है। टिंडू पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है ।

उन्होंने कहा कि इस देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति खरखौदा में प्लांट लगाने जा रही है। यह प्लांट खरखौदा का भाग्य बदलने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि जब मारुति ने गुरुग्राम में प्लांट लगाया तो उसके लिए जमीन चौ. देवीलाल ने मुहैया करवाई। मानेसर में प्लांट शुरू हुआ तो उसके लिए चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने जमीन उपलब्ध करवाई और अब खरखौदा में उनकी तरफ से मारुति को जमीन उपलब्ध करवाई जा रही है।
शुक्रवार को मटिंडू गांव के रहने पर्वतारोही नितिश मटिंडू के एवरेस्ट फतह करने पर उनके लिए आयोजित सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इतिहास देख लीजिए मारुति का छोटा सा प्लांट गुरुग्राम में लगा तो वह कहां से कहा पहुंच गया। मानेसर तो देश का पहला गांव है, जो सीधा म्युनिसिपल कारपोरेशन बन गया, जिसमें सीधा-सीधा मारुति का हाथ है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि 2042 में सकारात्मक सोच के साथ खरखौदा म्युनिसिपल कारपोरेशन में मटिंडू को भी शामिल किया जाएगा। जल्द ही खरखौदा क्षेत्र में नए शहरों को बसाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह दिन भी आएगा कि सोनीपत ही नहीं बल्कि, दिल्ली के लोग खरखौदा के विकास को देखकर शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए यहां पर आएंगे। किंतु यह संभव तभी होगा, जब आप लोग इसके सहभागी बनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications