दिल्ली-पंजाब फतह करने के बाद अब आम आदमी पार्टी की राजस्थान में एंट्री

जैसलमेर, 30 मई। दिल्ली और पंजाब फतह करने के बाद राजस्थान में भी आम आदमी पार्टी ने एंट्री ले ली है। सीमावर्ती जिले जैसलमेर में आम आदमी पार्टी के केंद्रीय समन्वयक जोधपुर संभाग व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत कुमार जसवाल जैसलमेर आए हैं। जैसलमेर में उन्होंने लोगों से मुलाकात की तथा कार्यकर्ताओं से चर्चा की। जैसलमेर में उन्होंने बैठक का आयोजन करके कार्यकर्ताओं से अगले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की।

Aam Aadmi Party

दिल्ली मॉडल पर चुनाव लड़ेगी आप

जैसलमेर में पहली बार आयोजित आम आदमी पार्टी की बैठक में जोधपुर संभाग राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत कुमार जसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के बारे में बारीकी से समझाया कहा कि आप पार्टी राजस्थान में दिल्ली मॉडल पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए पार्टी ने आधार बनाना शुरू कर दिया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली जैसे मुद्दे लेकर पार्टी मैदान में उतरेगी।

इसके लिए पार्टी जनता के बीच जा रही है। आम आदमी पार्टी गरीब शोषित पीड़ित परिवार के साथ हर वक्त खड़ी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में सरकार आम आदमी पार्टी की है और वहां पर बिजली पानी फ्री है मेडिकल कॉलेज, शिक्षा सुरक्षा और अमीर से लेकर गरीब तक आम आदमी के साथ पार्टी में जुड़े हुए हैं।

हाल ही में पंजाब चुनाव को लेकर बताया कि आम आदमी नए पंचायत स्तर तहसील स्तर बूथ वाइज मीटिंग कर कर आम आदमी को जागृत किया कि यह पार्टी आप खुद आम आदमी की है। इस मौके पर जैसलमेर विधानसभा से गणपत सिंह को विधानसभा का समन्वयक बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+