पंजाब: पराली जलाने के मामलों में आई कमी, कैबिनेट मंत्री ने गिनवाए आंकड़े

चंडीगढ़, 18 अक्तूबर: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की तरफ से धान की पराली जलाने के विरुद्ध चलाई जोरदार मुहिम के परिणामस्वरूप राज्य में बीते साल के मुकाबले इस बार पराली को आग लगाने की घटनाओं में कमी आई है।

Gurmeet Singh Meet Hayer

आज यहां यह प्रगटावा करते हुए विज्ञान प्रौद्यौगिकी और वातावरण मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि पंजाब रिमोट सेंसिंग सैंटर के आंकड़ों के मुताबिक 15 सितम्बर से 17 अक्तूबर, 2022 तक राज्य भर में पराली जलाने की 1847 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जबकि साल 2021 और 2020 में इसी समय में क्रमवार 2389 और 5562 मामले सामने आए थे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बहुत से जिलों में पराली जलाने के मामूली मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि रूपनगर और पठानकोट जिलों में आग लगने की कोई भी घटना सामने नहीं आई। उन्होंने आगे कहा कि एसबीएस नगर और होशियारपुर में दो-दो घटनाएं घटीं हैं, जबकि श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा में आग लगने की सिर्फ तीन-तीन घटनाएँ ही घटीं। इसी तरह मानसा, बरनाला, फरीदकोट और एसएएस नगर जिलों में अब तक आग लगने की 10 से कम घटनाएं घटीं हैं।

मीत हेयर ने कहा कि इन आंकड़ों से सिद्ध होता है कि पंजाब सरकार की पराली जलाने विरोधी मुहिम और इसकी रोकथाम के लिए सरकार के वातावरण समर्थकी प्रयासों को किसानों ने सकारात्मक समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने किसानों को पराली का योग्य ढंग से निपटारा करने के लिए 90422 खेती मशीनें मुहैया करवाई जबकि इस साल किसानों को 31000 और मशीनें दी जा रही हैं।

वातावरण मंत्री ने आगे बताया कि पराली को आग लगाने की घटनाओं में कमी आने के कारण बीते साल की अपेक्षा पंजाब की हवा का गुणवत्ता सूचक ( ए. क्यू. आई.) भी सुधरा है। इस साल पंजाब का गुणवत्ता सूचक 93 है जबकि बीते साल इस समय के दौरान 116 था। बताने योग्य है कि 0-50 के दरमियान ए. क्यू. आई. को बेहतर माना जाता है, 51-100 के दरमियान संतुष्टीजनक, 101-200 के दरमियान सामान्य, 201- 300 के दरमियान खऱाब, 301-400 के दरमियान बहुत खऱाब और 401-500 के दरमियान बेहद गंभीर माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+