Himachal: नालागढ़ में AAP प्रत्याशी का शक्ति प्रदर्शन, कहा- हिमाचल में जीते तो लागू होगा केजरीवाल मॉडल
नालागढ़ से आप प्रत्याशी चौहान ने नामाकंन पत्र भरने से पहले रैली के द्वारा अपना शक्ति प्रदर्शन किया और लोगों के वोट की अपील की। आप प्रत्याशी धर्मपाल ने कहा कि अगर हिमाचल उनकी सरकार बनती है तो यहां केजरीवाल मॉडल लागू होगा।
Himachal Elections: हिमाचल विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा कांग्रेस को आम आदमी पार्टी ने कड़ी चुनौती देने के लिए अभियान तेज कर दिया है। जिला सोलन की विधानसभा सीट नालागढ़ में पार्टी प्रत्याशी धर्मपाल चौहान ने नामांकन पत्र भरा। धर्मपाल चौहान ने नामाकंन पत्र भरने से पहले रैली के द्वारा अपना शक्ति प्रदर्शन किया और लोगों के वोट की अपील की। आप प्रत्याशी धर्मपाल ने कहा कि अगर हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो यहां केजरीवाल मॉडल लागू किया जाएगा।

मंगलवार को रिटर्निंग अधिकारी महेंद्र पाल के समक्ष नामांकन भरा और कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली व पंजाब में जिस तरह से काम कर रही है उन नीतियों को हिमाचल में लाएगी और लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली व पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों को पसंद कर रहे है।
'OPS को किया जाएगा बहाल'
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता में आने के तुरंत बाद OPS को बहाल किया जाएगा। उन्होंने भाजपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पार्टियां सिर्फ सत्ता में आने के लिए झूठे वादे कर भूल जाती है।
भाजपा-कांग्रेस को जनता से कुछ लेना देना नहीं
उन्होंने हिमाचल के लोगों से एक मौका देने की अपील की और हिमाचल में भरपूर विकास का वादा किया। उन्होंने कहा कि जो काम भाजपा व कांग्रेस कई सालों में नही कर पाई वह काम सिर्फ 5 पांच में आम आदमी पार्टी करेगी। चौहान ने भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये नेता सिर्फ अपना विकास करना जानते है इन्हें क्षेत्र की जनता की परेशानियों से कुछ लेना-देना नही है।












Click it and Unblock the Notifications