हैदराबाद AI तकनीकी में होगा आगे, Adobe कर रहा निवेश, CEO की KTR से मुलाकात

एआई तकनीकी के भारत में विकास को लेकर एडोब अब हैदराबाद में निवेश कर रहा है। कंपनी की सीईओ शांतनु नारायण ने कहा है कि इसमें तेलंगाना सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

Adobe in Hyderabad

Adobe Invest in AI technology: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीकी में हैदराबाद को बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। तेलंगाना सरकार में मंत्री केटी रामाराव सहित अन्य आईटी एक्सपर्ट्स के पैनल ने करीब पांच आईटी कंपनियों के सीईओ के साथ बैठकें की है। एडोब के सीईओ का दावा है कि उनकी कंपनी हैदराबाद में एआई तकनीकी के विकास के लिए निवेश करने जा रही है।

टेक्नोलॉजी कंपनी एडोब के मुख्य कार्यकारी (CEO) अधिकारी शांतनु नारायण ने कहा कि उनकी कंपनी डोमेन में टेक्टोनिक बदलाव लाने के लिए कार्य कर रही है। एडोब का मानना है कि एआई तकनीकी इससे लिए परफेक्ट साबित हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि हैदराबाद में आईटी ग्रोथ के लिए काफी पोटेंशियल है। यहां चार या पांच आईटी कंपनियों ने अपने पैर जमाए हैं जो अर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में कुछ कार्य कर रही हैं। लेकिन अब एडोब यहां एआई के क्षेत्र में निवेश करने जा रहा है।

इसको लेकर तेलंगाना सरकार के मंत्री केटी रामाराव और अन्य की एक टीम ने एडोबी के सीईओ शांतनु नारायण के साथ एक बैठक की है। बता दें कि शांतनु नारायण का हैदराबाद से काफी लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने विद्यारण्य और हैदराबाद पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की है। वे एक स्कूल की मैग्जीन के संपादक थे। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में पढ़ाई करने के लिए उस्मानिया में दाखिला लिया। एडोब की सीईओ ने कहा कि कंप्यूटर साइंस उनका जुनून बन गया है। अब उन्होंने एडोब कंपनी के साथ हैदराबाद में एआई तकनीकी के विकास को लेकर बड़ा कदम उठाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+