आदिवासी कांग्रेस ने तेलंगाना में मांगी ओपन कैटेगरी की सीटें

तेलंगाना में आदिवासी कांग्रेस ने ओपन कैटेगरी के सीटों की मांग की है, क्योंकि वे राज्य के 79 विधानसभा क्षेत्रों में निर्णायक कारक हैं। उनका तर्क है कि इसी फैक्टर की वजह से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी थी। हालांकि बाद में एमपी में बीजेपी की सत्ता वापस आ गई थी।

मामले में अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष शिवाजीराव मोघे ने आदिवासी महासभा के दौरान एआईसीसी तेलंगाना प्रभारी माणिकराव ठाकरे से पूछा कि जब लगभग 50,000 आदिवासी वोट वाले निर्वाचन क्षेत्र हैं, तो आदिवासी नेताओं को ओपन श्रेणी के टिकट क्यों नहीं दिए जा रहे। उन्होंने विश्वास जताया कि आदिवासी नेता आसानी से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कर्नाटक का उदाहरण दिया, जहां पार्टी ने हाल के चुनावों में आदिवासियों द्वारा लड़ी गई सभी 15 सीटें जीतीं।

Adivasi Congress

अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष बेलैया नाइक ने कहा कि आदिलाबाद में गोंड जनजाति के लगभग 40,000 और लम्बाडा समुदाय के लगभग 15,000 मतदाता हैं। हम ऐसे निर्वाचन क्षेत्रों से आसानी से जीत हासिल करेंगे।

माणिकराव ठाकरे ने आदिवासी कांग्रेस को आश्वासन दिया कि उनकी अपील पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+