आदमपुर उपचुनाव: सतेंद्र सिंह ने आज भरा नामांकन, भव्य बिश्नोई कल भरेंगे पर्चा

हिसार। आदमपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा और आप ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। वहीं, कांग्रेस व इनेलो की ओर से अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए जाने से अभी प्रचार का घमासान शुरू नहीं हुआ है। उधर, जजपा ने भी प्रत्याशी उतारने को लेकर बैठक बुलाई है। बसपा की ओर से अभी प्रत्याशी उतारे जाने को लेकर कोई तैयारी नहीं है। आदमपुर उपचुनाव 3 नवंबर को है। 14 अक्टूबर तक नामांकन होंगे।

 Adampur by-election: Satendra Singh filed nomination today, Bhavya Bishnoi will fill the form tomorrow

आदमपुर उपचुनाव में मतदान के लिए 23 दिन का समय बचा है। अभी तक कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी का एलान नहीं किया है। कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री जयप्रकाश को उतारने की संभावना सबसे अधिक जताई जा रही है। कांग्रेस के टिकट को लेकर प्रदीप बैनीवाल, रामनिवास घोड़ेला, कुरड़ाराम के नाम की चर्चा चल रही है। वहीं, पीजीआई के चिकित्सक डॉ. संजय जौहर का नाम भी जुड़ा है। डॉ. संजय जौहर भूतपूर्व गृह मंत्री मनीराम गोदारा के दोहते हैं। कांग्रेस के टिकट मांग रहे किसान नेता कुरड़ाराम ने मंगलवार को अपने समर्थकों की बैठक बुलाई है। इसमें टिकट मिलने और न मिलने की स्थिति में चुनाव लड़ने पर फैसला लिया जाएगा।

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की पांच सदस्यीय कमेटी अपनी रिपोर्ट पूर्व सीएम चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को सौंप चुकी है। इनेलो का उम्मीदवार 11 या 12 अक्तूबर को घोषित किए जाने की संभावना है। इनेलो की ओर से महिला प्रत्याशी उतारने की उम्मीद है। इनेलो महिला प्रदेशाध्यक्ष सुनैना चौटाला को प्रत्याशी बना सकती है। कुलबीर बैनीवाल को इनेलो में शामिल कर उसे मैदान में उतारे जाने के आसार हैं।आदमपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई ने बताया कि 11 अक्तूबर को आदमपुर की गोपीराम धर्मशाला में हवन के साथ भव्य के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ होगा। 12 अक्तूबर को सुबह 11.30 बजे भव्य अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

आम आदमी पार्टी के आदमपुर विधानसभा उप चुनाव के उम्मीदवार सतेंद्र सिंह मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे। उनके साथ राज्यसभा सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता, प्रदेश सह प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक तंवर, अनुराग ढांडा, पूर्व मंत्री चौधरी निर्मल सिंह मौजूद रहेंगे। शहीद भगत सिंह की, चौधरी छोटूराम, डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद 10 बजे नामांकन दाखिल करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+