आदमपुर उपचुनाव: कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य को बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार

Adampur By-election: आदमपुर उपचुनाव में कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्‍य का नाम फाइनल कर दिया गया है। भव्‍य बिश्‍नोई हिसार लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस की ओर से बीते लोकसभा चुनाव में प्रत्‍याशी रहे हैं। वे इसमें हार गए थे, अब वे विधायक पद पर अपनी किस्‍मत आजमाने जा रहे हैं। बीजेपी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है।

Bhavya Bishnoi

बता दें कि आदमपुर विधानसभा सीट पर 1968 से भजनलाल परिवार काबिज है। 1967 में सर्वसम्‍मति से हरिसिंह को विधायक चुना गया था। मगर इसके एक साल बाद ही फिर चुनाव हुए जिसमें भजनलाल विधायक बने। तब से लेकर अभी तक यहां भजनलाल परिवार से ही विधायक बनता आ रहा है। भजनलाल और उनके बेटे कुलदीप बिश्‍नोई बारी बारी विधायक बनते आए हैं। बीच में सिर्फ एक बार भजनलाल की पत्‍नी जश्‍मा देवी विधायक चुनी गई थी। यह 1987 की बात है। अब एक बार फिर भजनलाल के परिवार की प्रतिष्‍ठा दांव पर है।

इस बार ऐसा इसलिए है, क्‍योंकि हरियाणा के पूर्व सीएम भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्‍नोई ने कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थामा है। वो कांग्रेस की टिकट पर ही बीते विधानसभा चुनाव में आदमपुर से विधायक बने थे, मगर उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस अब पहले जैसी पार्टी नहीं रही। अब चीजें बदल गई हैं, इसलिए वो कांग्रेस में नहीं रहना चाहते। कुलदीप बिश्‍नोई ने हाल में ही राज्‍यसभा सदस्‍यों के चुनावों में भी कांग्रेस के खिलाफ वोट किया था।

भव्‍य बिश्‍नोई बीते लोकसभा चुनावों में भी हिसार से चुनाव लड़ चुके हैं। तब वे कांग्रेस से ही प्रत्‍याशी थे, मगर उन्‍हें भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अबकी बार विधायक पद के लिए चुनाव हो रहा है। भव्‍य बिश्‍नोई विदेश में पढ़ाई करते हैं तो वहीं कुलदीप बिश्‍नोई के दूसरे बेटे राजनीति से दूर एक क्रिकेटर हैं।

आम आदमी पार्टी ने कल ही पूर्व में भाजपा नेता रहे और हाल में ही आप ज्‍वाइन करने वाले सतेंद्र सिंह को आदमपुर से प्रत्‍याशी बनाया था। भाजपा ने भी देर न करते हुए कुलदीप बिश्‍नोई के बेटे भव्‍य को टिकट दे दी। अब देखना ये होगा कि कांग्रेस कब अपने पत्‍ते खोलती है। कांग्रेस किसे टिकट देगी यह भी एक रोचक सवाल बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+