अभय सिंह के पास नहीं कोई काम, खबरों में रहने के लिए करते है गलत भाषा का इस्तेमाल: डॉ. अजय सिंह चौटाला

जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि अभय सिंह ने विधानसभा में जिस तरह की भाषा इस्तेमाल की, उसके चलते उन्हें सदन की कार्यवाही से निष्कासित किया गया।

Abhay Singh has no work, uses foul language to stay in news: Ajay Singh Chautala

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने इनेलो विधायक अभय सिंह द्वारा विधानसभा में अनर्गल भाषा का इस्तेमाल करने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे'। उन्होंने कहा कि अभय सिंह खबरों में रहने के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते है। उनके पास इसके अलावा और कोई काम नहीं है। वे बुधवार को कुरुक्षेत्र, कैथल और जींद दौरे के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि अभय सिंह ने विधानसभा में जिस तरह की भाषा इस्तेमाल की, उसके चलते उन्हें सदन की कार्यवाही से निष्कासित किया गया। उन्होंने कहा कि हमने कभी ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं किया है और न ही मर्यादा तोड़ने का काम किया।

डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि इंसान को हमेशा तथ्यों के साथ बात करनी चाहिए लेकिन अभय सिंह ने झूठ बोलकर विधानसभा को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्पीकर ने जब अभय सिंह से आरोप से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वो नहीं दे पाए। इसके अलावा अभय सिंह शुरू से कहते आ रहे है कि पोल खोलूंगा लेकिन आज साढ़े तीन साल हो गए है, वे कब पोल खोलेंगे। उन्होंने कहा कि पोल खोलने की बजाय उनके मुंह से अमर्यादित शब्द जरूर निकल रहे है।

इससे पहले जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने जेजेपी की जिला स्तरीय बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि जेजेपी जननायक चौ. देवीलाल की विचारधारा पर बनी पार्टी है। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि चौ. देवीलाल ने जनता से किए वादों को कानूनी रूप देकर उन्हें पूरा किया और उसका आज आमजन को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इसी तरह जेजेपी भी चुनावी को अमलीजामा पहनाने में लगी हुई है। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल द्वारा शुरू की गई बुढ़ापा पेंशन आज 2,500 रूपए हो गई है। आने वाले दिनों में इसमें और भी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि पार्टी कार्यकर्ता आज से ही आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को और मजबूती प्रदान करें तथा जनसंपर्क के कार्य को गति दें। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि मिशन 2024 की तैयारी में कार्यकर्ता मिलकर काम करें और इसमें कोई कमी न छोड़े।

साथ ही डॉ. अजय सिंह चौटाला ने अपने छोटे पुत्र और जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला के विवाह का निमंत्रण पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कुरुक्षेत्र जिले की सभी ग्राम पंचायतों को 10 मार्च को सिरसा में होने वाले विवाह कार्यक्रम का न्योता दिया।

इस अवसर जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, वरिष्ठ नेता एवं चेयरमैन राजेंद्र लितानी, चेयरमैन एवं विधायक रामकरण काला, युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान सहित कई वरिष्ठ नेता एवं स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+