Rajasthan: हनुमानगढ़ में AAP कार्यकर्ताओं ने AEN ऑफिस पर की तालाबंदी, कहा- 50 यूनिट फ्री बिजली सिर्फ धोखा

राजस्थान के हनुमानगढ़ में विद्युत उपभोक्ताओं से ऑडिट के नाम पर की जा रही वसूली का आम आदमी पार्टी ने विरोध किया है।

Rajasthan News: राजस्थान के हनुमानगढ़ में विद्युत उपभोक्ताओं से ऑडिट के नाम पर की जा रही वसूली के विरोध बढ़ रहा है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। आप कार्यकर्ताओं ने सहायक अभियंता कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की जनता को 50 यूनिट बिजली फ्री देने को जनता के साथ छलावा बताया।

aap Protest

आम आदमी पार्टी के हनुमानगढ़ जिला कॉर्डिनेटर सुरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार कह रही है कि उन्होंने 50 यूनिट बिजली फ्री दी है। वहीं डिस्कॉम के अधिकारियों का कहना है कि उनके बिजली बिलों में ऑडिट के नाम पर जो पैसा जोड़ा जा रहा है, वह बीपीएल परिवारों को तीन साल पहले दी गई सब्सिडी की रिकवरी की जा रही है। सरकार की ओर से 50 यूनिट बिजली फ्री देने संबंधी जानकारी के लगाए गए बड़े-बड़े होर्डिंग्स झूठे हैं। दूसरी ओर ऑडिट के नाम पर डिस्कॉम की ओर से लगातार उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की जा रही है। उपभोक्ताओं को अलग-अलग कैटेगरी में रखकर ऑडिट के नाम पर पैसा वसूला जा रहा है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री गुजरात और हिमाचल में जाकर कह रहे हैं कि उनकी सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। वहीं राजस्थान की जनता को मूर्ख बनाकर कहा जा रहा है कि 50 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है, जबकि डिस्कॉम के अधिकारी रिकवरी करने की बात कह रहे हैं। 50 यूनिट बिजली फ्री देना राजस्थान की जनता के साथ सिर्फ छलावा है। प्रदेश सरकार से मांग है कि अगर वह राजस्थान की जनता को फ्री बिजली नहीं दे सकते तो कोई बात नहीं, फिलहाल राजस्थान की जनता को लूटना बंद किया जाए। बेनीवाल ने बताया कि पिछले 15 दिनों से इस मुद्दे को लेकर कैम्पेन चलाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+