पानीपत में AAP कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला, BJP पर लगाए लाठीचार्ज के आरोप
पानीपत पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह मलिक ने कहा सरकार विकास करने वाली पार्टी नहीं लाठीचार्ज करने वाली पार्टी है।

हरियाणा (Haryana) के पानीपत (Panipat) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadami Party) ने शुक्रवार को हरियाणा सरकार (Haryana Government) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय के सामने सरकार का पुतला फूंका। आप कार्यकर्ताओं ने लाल बत्ती चौक से लेकर लघु सचिवालय तक प्रदर्शन करते हुए पैदल यात्रा निकाली, जिसके बाद लघु सचिवालय के सामने पुल के नीचे बीजेपी व जेजेपी पार्टी का अलग-अलग पुतला फूंका।
आम आदमी पार्टी पानीपत के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह मलिक (Sukhbir Singh Malik) ने कहा यह पार्टी विकास करने वाली पार्टी नहीं केवल लाठीचार्ज करने वाली सरकर है। किसान आंदोलन में शुरू हुए लाठीचार्ज के बाद अब सरपंचों पर भी लाठीचार्ज कर रही है। उन्होंने कहा की प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार अपराध के बढ़ते ग्राफ को रोक नहीं पा रहा है। विकास की मांग पर सरकार की ओर तानाशाही रवैया अपनाया जाता है।
मलिक ने कहा कि केंद्र सरकार ने साजिश रचते हुए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को निर्दोष होने के बाद भी गलत केस में फंसा रहे हैं। विरोध को दबाने के लिए लाठीचार्ज कराया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications