Rohtak: AAP ने पुतला फूंक कर जताया विरोध, कहा- अडानी के मामले में हो निष्पक्ष जांच
अडानी संकट के बीच आम आदमी पार्टी ने भाजपा को निशाने पर लिया है। आप कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन के जरिए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

AAP Protest in Rohtak: हिंडनबर्ग विवाद को लेकर अडानी ग्रुप अब AAP के निशाने पर पर है। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ता कई राज्यों में विरोध कर रहे हैं। हरियाणा के कलानौर में अडानी को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा की केंद्र सरकार पर जमकर आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने अडानी और पीएम मोदी का पुतला भी जलाया।
आप के कार्यकर्ताओं ने कलानौर में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अडानी का पुतला फूंका। इस दौरान नारेबाजी भी की। इस दौरान एडवोकेट महाराज सिंह ने कहा कि बीजेपी राष्ट्रवाद के नाम पर अडानी का घोटाला दबाना चाहती है। अडानी की कंपनियों में 7 हजार करोड़ रुपए पीएनबी बैंक, साढ़े 36 हजार करोड़ रुपए एलआईसी और 21 हजार करोड़ रुपए एसबीआई का लगा है। ये पैसा जनता की खून पसीने की कमाई का है। जिसे अडानी की कंपनियां ले डूबी।
बिजेंद्र भारतीय ने कहा कि हिंडनबर्ग के खुलासे के बाद हरियाणा के कृषि मंत्री से लेकर केंद्र सरकार के मंत्री अडानी का बचाव करते नजर आए। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी, लेकिन पिछले आठ साल में एक व्यक्ति की सम्पत्ति में 230 गुना इजाफा हुआ। इस मौके पर राजबीर हुड्डा, सुनील पंवार, उजाला सिंह, राज कुमार फौजी, श्रीभगवान, सोनू हनुमान, विक्की, कर्ण सिंह धनखड़, रविंद्र जाखड़, पवन, विजय ठाकुर, सोनिया दत्त, सतबीर हुड्डा, शिव मोहन गुप्ता व राजबीर सिंह एडवोकेट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications