मेरठ में 15 दिनों तक AAP चलाएगी अभियान, निकाय चुनाव होगा फोकस
यूपी निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी तरह है। मेरठ में पार्टी चुनाव से पहले संगठन की मजबूती पर फोकस कर रही है।

मेरठ में आम आदमी पार्टी ने आने वाले निकाय चुनावों के लिए रणनीति बनाई। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में पश्चिमी यूपी के नगर पंचायत वार्डों, नगर पालिका और नगर निगम वार्डों के चुनावों के लेकर खाका तैयार हुआ। कार्यकर्ताओं ने तय किया कि चुनाव से पहले इन सभी जगहों पर जाकर जनता से संपर्क करेंगे।
वार्ड स्तर पर सदस्यता अभियान
आप पश्चिमी यूपी के प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड स्तर पर साफ-सुथरी छवि के प्रत्याशियों का चयन कर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें नगर पंचायत के वार्ड में 100, नगर पालिका के वार्ड में 500, नगर निगम के वार्ड में 1000 सदस्य बनाये जायेंगे सभी जिला अध्यक्ष अपनी जिला इकाई के साथ इस काम में तत्काल जुट जाएं।
हाउस टैक्स कम करेंगे
मेरठ से पार्टी जिलाध्यक्ष अकुंश चौधरी ने कहा कि निकाय चुनाव आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी, निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी विजयी होता है तो हम हाउस टैक्स हाफ और वॉटर टैक्स माफ करेंगे साथ ही शहर मे सफाई की उचित व्यवस्था की जाएगी। निकाय चुनाव का मुख्य मुद्दा साफ़ सफ़ाई का होता है जिसे झाड़ू वाले ही कर सकते है हमारा चुनाव चिन्ह ही झाड़ू है इसलिए हमे पूरा भरोसा है कि इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को मौका देगी।
सौंपी गई जिम्मेदारी
माइनॉरिटी विंग के प्रदेश अध्यक्ष शकील मलिक ने कहा उत्तर प्रदेश के 763 नगर निकायों में से 633 नगर निकायों में आम आदमी पार्टी अपने प्रभारी घोषित कर दिए हैं जिसमें मेरठ जिले में निम्न साथियों को प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। फरमान अंसारी प्रभारी नगर पालिका परिषद सरधना, चौधरी रामबीर सिंह प्रभारी नगर पालिका परिषद मवाना, जसबीर सिंह प्रभारी नगर पंचायत करनावल, लियाकत प्रभारी नगर पंचायत परीक्षितगढ, जी०एस० राजवंशी प्रभारी नगर पंचायत लावड़, योगंदर प्रभारी नगर पंचायत हस्तिनापुर, इंतजार प्रभारी नगर पंचायत सिवालखास समेत जिलाध्यक्ष शामली रतन सिंह, जिला अध्यक्ष बागपत ओमवीर सेन जी, बुलंदशहर जिले के महासचिव संजय को बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications