लखनऊ में 23 जनवरी को AAP करेगी धरना, बिजली दरों में बढ़ोतरी का होगा विरोध : संजय सिंह
यूपी में बिजली दरों में 23% बढ़ोतरी के प्रस्ताव का आम आदमी पार्टी विरोध करेगी। आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बिजली के दाम बढ़ाए जाने के पीछे भाजपा का भ्रष्टाचार है।

बिजली दरों में 23 प्रतिशत की होने वाली बढ़ोतरी पर आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय (Sanjay Singh) सिंह योगी सरकार पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार के चलते बिजली की क़ीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी होने वाली है देश में कोयले का उत्पादन 30% बढ़ा है। भारत सरकार अपने करीबी मित्र अडानी को लाभ देने का काम कर रहे है।
'आप' नेता संजय सिहं ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में सस्ती बिजली और किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था लेकिन अब योगी सरकार उत्तर प्रदेश की जनता को सबसे महंगी बिजली देने का काम कर रही है। किसानों को मुफ्त बिजली देना तो बहुत दूर की बात है भाजपा ने बिजली के दाम 18 से 23% तक बढ़ाने की मांग की है जिसमें विभिन्न वर्गों के लिए विभिन्न प्रतिशत तय किए गए हैं।
सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा तय किए गए नियामक के अनुसार गरीबी रेखा के नीचे आने वाले लोगों के लिए 17% बिजली दर बढ़ाया जाएगा, कमर्शियल कनेक्शन लेने वालों के लिए 10 % बिजली के दाम बढ़ाये जायेंगे तथा किसानों के लिए 10 से 12% बिजली के दाम में वृद्धि की जाएगी।
आप सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मित्र अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। क्योंकि भारत में 3000 से 5000 टन कोयला मिलता है, जबकि विदेशों में अडानी की कंपनी से कोयला मंगाने पर यही कोयला 30,000 से 50,000 टन तक खरीदा जाता है।
आम आदमी पार्टी का चेतावनी धरना
सांसद संजय सिंह ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश से बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं से 25133 करोड़ रूपया ज्यादा वसूल किया हैु। सांसद संजय सिंह ने कहा कि 23 जनवरी को आम आदमी पार्टी भाजपा द्वारा किए गए झूठे वादों के खिलाफ लखनऊ में धरना प्रदर्शन करेगी जिसको चेतावनी धरना कहा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications