MP Election: एमपी में 'आप' देगी कड़ी चुनौती, अरविंद केजरीवाल ने बनाई खास रणनीति
मध्य प्रदेश की राजनीति की बात करें दो यहां अब तक दो ही दल प्रमुखता से चुनावी मैदान में दिखते थे। लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में तस्वीर अलग दिखने वाली है।
मध्य प्रदेश की राजनीति की बात करें दो यहां अब तक दो ही दल प्रमुखता से चुनावी मैदान में दिखते थे। लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में तस्वीर अलग दिखने वाली है। राज्य में सशक्त रूप से तीसरे राजनीतिक मोर्चे की दरकार रही है। ऐसे में इस बार चर्चा है कि विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी और कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि आम आदमी पार्टी जल्द ही मध्य प्रदेश में अपना डेरा जमाने जा रही है।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को मध्य प्रदेश की कमान दी जा सकती है। प्रदेश में पिछले निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी की दमदार स्थिति में चुनाव लड़ी थी। ऐसे में विधानसभा चुनाव को लेकर केजरीवाल की उम्मीदें बढ़ गई हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) एमपी की राजधानी भोपाल में ही भाजपा और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देगी।
सांसद संदीप पाठक को जिम्मेदारी
आम आदमी पार्टी के सूत्रों के अनुसार, गुजरात चुनाव के बाद ही आम आदमी की पूरी सशक्त टीम मध्य प्रदेश में अपना डेरा डालेगी। माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी आईआईटी दिल्ली के पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर और पंजाब से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को एमपी की जिम्मेदारी दे सकती है. फिलहाल, सांसद पाठक अभी गुजरात चुनाव के प्रभारी हैं। इस व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेने के लिए दिल्ली से विधायक और आप के मप्र प्रभारी भूपेन्द्र सिंह अगले सप्ताह भोपाल पहुंच रहे हैं।
निकाय चुनाव में दमदार उपस्थिति
बीते तीन महीने पहले मध्य प्रदेश में हुए निकाय चुनावों में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है. प्रदेश में आप के 17 पार्षद और एक मेयर हैं। दिल्ली सीएम और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश के सिंगरौली में आप की महापौर प्रत्याशी रानी अग्रवाल के समर्थन में प्रचार किया था। नतीजतन रानी यहां से अब मेयर हैं। सिंगरौली में आप के पांच पार्षद भी जीते हैं, जबकि सात पार्षद दूसरे स्थान पर रहे। मध्य प्रदेश की बात करें तो नौ जिलों में पार्टी ने अपना खाता खोला है और 18 जिलों में 35 पार्षद सीटों पर आप दूसरे स्थान पर रही।












Click it and Unblock the Notifications