हरियाणा की मौजूद सरकार ने जनता त्रस्त, बनेगी AAP की सरकार: डॉ. सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी नेता व राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा की मौजूदा सरकार से जनता त्रस्त है। आगामी विधानसभा चुनाव में यहां आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

Dr. Sushil Gupta in Haryana

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने रणनीति तैयार कर ली है। चुनावी अभियान की तैयारियों का जायजा लेने गुरुग्राम पहुंचे आम आदमी पार्टी के निगम चुनाव इंचार्ज और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि इस बार हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार से त्रस्त है।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने इस हफ्ते गुरूग्राम के कई वार्डों को दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि नगर निगम के साथ आगामी विधानसभ चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत होगी। आप ने नेता ने कहा कि गुरुग्राम में पहली बार मेयर का चुनाव सीधा लड़ा जाएगा। जिसमें आम आदमी पार्टी का मेयर गुरुग्राम में जीत दर्ज करेगा। पार्टी के पार्षद सभी 40 वार्डों से जीत दर्ज करेंगे। ये बात आम आदमी पार्टी के निगम चुनाव इंचार्ज और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कही। उन्होंने मंगलवार को वार्ड 4, वार्ड 5, वार्ड 7 और वार्ड 18 और वार्ड 35 के पदाधिकारियों की बैठक ली। वार्ड 35 में कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सारिका वर्मा, वार्ड 18 का आयोजन सुशीला कटारिया और प्रियदर्शिनी सिंह, वार्ड 7 के कार्यक्रम का आयोजन बीर सिंह सरपंच, वार्ड 4, 5 और 7 के कार्यक्रम का आयोजन बीर सिंह सरपंच और कल्लू सिंह ने किया।

इस मौके पर बीजेपी युवा मोर्चा से सर्वजीत सिंह भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। वार्ड की बैठकों में डॉ. सुशील गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को मोहल्ला कमेटियों के गठन की जिम्मेदारी भी दी। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि गुरुग्राम की जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त है, वह अब किसी भी हाल में बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन की शुरुआत गुरुग्राम से होगी। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार ने चुनावों में देरी करके गुरुग्राम की जनता को त्रस्त कर दिया। हरियाणा में आप की सरकार बनेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+