जम्मू-कश्मीर में पूरी ताकत के साथ आगामी चुनाव लड़ेगी AAP: संदीप पाठक
जम्मू कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने पार्टी कार्यकर्ताओं को खास रणनीति पर काम करने के निर्देश दिए हैं

आम आदमी पार्टी जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले अपने संगठन की जड़ें मजबूत करने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। 'आप' राज्यसभा सांसद संदीप पाठक (MP Sandeep Pathak) ने जम्मू-कश्मीर आम आदमी पार्टी (AAP) इकाई की एक संगठनात्मक स्तर की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में सभी चुनावों में भाग लेगी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से हर गांव और शहर में पार्टी को मजबूत करने को कहा।
आम आदमी पार्टी जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में होने वाले सभी चुनावों में भाग लेगी। विधानसभा, पंचायत, नगरपालिका चुनाव पार्टी पूरी क्षमता के साथ लड़ेगी। ये बात आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने जम्मू-कश्मीर आम आदमी पार्टी इकाई की एक संगठनात्मक स्तर की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। दिल्ली में हुई बैठक में पार्टी की विभिन्न समितियों के अध्यक्ष, उप-अध्यक्ष और सभी जिला अध्यक्षों ने भाग लिया था।
इस दौरान जम्मू-कश्मीर में पार्टी के कामकाज और सदस्यता अभियान की समीक्षा की। आगामी चुनावों के लिए चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की गई और कहा कि पार्टी सभी चुनावों में भाग लेगी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से हर गांव और शहर में पार्टी को मजबूत करने को कहा। जम्मू-कश्मीर में भाजपा और एलजी प्रशासन की जनविरोधी नीतियों से लोग परेशान हैं।












Click it and Unblock the Notifications