यूपी में AAP की 'झाड़ू चलाओ गंदगी हटाओ' पदयात्रा, सभाजीत सिंह बोले- शहर को स्वच्छ बनाना आप का चुनावी मुद्दा
उत्तर प्रदेश में 3 नवंबर से 15 नवंबर तक झाड़ू चलाओ गंदगी हटाओ पदयात्रा निकाली जा रही है।
UP News: आम आदमी पार्टी (Aam Aadami Party) ने नगर निकाय चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के हर जिले में झाड़ू चलाओ गंदगी हटाओ पदयात्रा निकाल रही है। मंगलवार को ये यात्रा अयोध्या के रीड गंज में पार्टी कार्यालय से लेकर गुदड़ी बाजार होते हुए नियावां चौराहे तक आप ने गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ पदयात्रा निकाली गई। जिसकी अगुवाई आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने की।

अयोध्या में झाड़ू चलाओ गंदगी हटाओ पदयात्रा में शामिल हुए आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिं (Sabhajeet Singh) ने कहा कि गंदगी हटाओ -झाड़ू चलाओ अभियान को पूरे प्रदेश में व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ है। नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना शहर को स्वच्छ बनाना आप का चुनावी मुद्दा होगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों की लापरवाही और भ्रष्टाचार के चलते आज जगह-जगह गंदगी का जमावड़ा है जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां पनप रही है। स्वच्छता व्यवस्था बदतर हो चुकी है। आधे से अधिक शहर को अभी तक सीवेज सिस्टम से नहीं जोड़ा जा सका है। उन्होंने कहा कि गड्ढा युक्त सड़कें भी बड़ी समस्या हैं। नगर निगम में गड्ढा मुक्त सड़कें बनाने के लिए करोड़ों का बजट आता है। बावजूद इसके सड़कों के गड्ढे दूर नहीं हो पा रहे हैं।
आप का ये अभियान नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायतों में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाया जा रहा है। पूरे उत्तर प्रदेश में 3 नवंबर से 15 नवंबर तक झाड़ू चलाओ गंदगी हटाओ पदयात्रा निकाली जा रही है।
आम आदमी पार्टी की चुनाव समिति के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी का अपने प्रत्याशियों को निकाय चुनाव में उतारने का उद्देश्य नगरीय विभागों में भ्रष्टाचार, फर्जी नियुक्तियां, विभागीय त्रुटियां, गंदगी का जमावड़ा, लापरवाही जैसी तमाम कमियां दूर कर जनता को लाभ पहुंचाना है। आप की 'गंदगी हटाओ -झाड़ू चलाओ' पदयात्रा में जिला अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय पटेल जिला प्रभारी तरुण सिंह, मोहित महराज, यूथ विंग के प्रदेश महासचिव अंकित परिहार रुदौली विधानसभा के प्रभारी मनोज मिश्रा बीकापुर विधानसभा के प्रभारी सुनील कुमार श्रीवास्तव नदीम रजा हर्षवर्धन कोरी यूथ विंग के उपाध्यक्ष शुभ पांडेय समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications