पुलवामा में अतिक्रमण पर कार्रवाई का AAP ने किया विरोध, 'आप' नेता बोले- गरीब हो रहे प्रभावित
पुलवामा में प्रशासन की ओर से चल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का स्थानीय स्तर पर लोग विरोध कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने भी विरोध को समर्थन दिया है।

कश्मीर के पुलवामा में प्रशासन की ओर अतिक्रम हटाने की कार्रवाई की जा रही है। जिसका स्थानीय दुकानदार और निवासी विरोध कर रहे हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई को रोके जाने की मांग की जा रही है।इस विरोध को आम आदमी पार्टी ने समर्थन दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आप नेता इसके लिए भूख हड़ताल पर हैं। शनिवार को आप के युवा नेता युवा नेता मुदासिर हसन ने कहा है कि गरीबों की समस्याओं को लेकर पार्टी उपाध्यक्ष नजीर अहमद इत्तू ने मांगे पूरी ना होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
आम आदमी पार्टी की पुलवामा इकाई की ओर एक बयान में कहा कि पुलवामा चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान से गरीब निवासियों और दुकानदारों को इस कार्रवाई राहत देने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन से औपचारिक आदेश की मांग की जा रही है। इसको लेकर आप कार्यकर्ता और पदाधिकारियों भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है।
'आप' के युवा नेता मुदासिर हसन ने कहा, "हमारे उपाध्यक्ष नज़ीर अहमद इत्तू ने कल रात भूख हड़ताल शुरू की, लेकिन सुरक्षा कारणों से हमें प्रेस कॉलोनी में बैठने की अनुमति नहीं दी गई। हमें अपने कार्यालय में शिफ्ट होना पड़ा।" उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से औपचारिक आदेश जारी होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। हसन ने कहा कि प्रशासन दिन-ब-दिन बयान दे रहा है कि विध्वंस अभियान से गरीब लोग प्रभावित नहीं होंगे।












Click it and Unblock the Notifications