पंजाब: मजीठिया के आरोपों को AAP ने बताया बेबुनियाद, मालविंदर कंग ने दिया करारा जवाब

AAP प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने मजीठिया के आरोपों को बेबुनियाद बताया।

punjab government

आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के लगाए आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने एक्साइज पॉलिसी समेत मजीठिया द्वारा अन्य विषयों पर लगाए आरोपों के जवाब के बजाय बेअदबी, अकाल तख्त के जत्थेदार के आदेश व अन्यों पर अपना पक्ष रखा।

मालविंदर कंग ने कहा कि मजीठिया ने बतौर पब्लिक रिलेशन मंत्री रहते समय साल 2007 से साल 2017 तक एक न्यूज चैनल को केबल नेटवर्क नहीं दिया। उसी न्यूज चैनल ने पूरी लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस दिखाई। कहा कि साल 1998 में सुखबीर सिंह बादल जब बतौर सांसद फरीदकोट का चुनाव लड़ रहे थे। उस दौरान पत्रकारों द्वारा लगाए गए बूथ कैप्चरिंग के केस आज तक चल रहे हैं।

मालविंदर कंग ने कहा कि हाईकोर्ट ने एक पत्रकार को सिक्योरिटी देने के निर्देश दिए लेकिन शिअद ने सुरक्षा मुहैया नहीं कराई। मजीठिया यह बताएं कि साल 2007 से साल 2017 तक पंजाब में कितने न्यूज चैनल शुरू कराए। शिअद ने बेअदबी केसों की कवरेज कर रहे एक चैनल की टीम से क्या रवैया रखा, लोग उसे भी नहीं भूले हैं, ऐसे में शिअद मीडिया की आजादी की बात करेगा।

पत्रकारों पर दर्ज कराए रेप के झूठे केस
कंग ने कहा कि शिअद ने माझा में सरबत खालसा के पंथक इक्ट्‌ठ को कवर करने वाले पत्रकारों पर रेप के केस दर्ज कराए। बावजूद इसके मजीठिया मीडिया की आजादी बात कर रहे हैं। अकाल तख्त के जत्थेदार द्वारा एक साल पहले दरबार साहिब से गुरबाणी के प्रसार के लिए SGPC को चैनल बनाने का आदेश दिया गया था। लेकिन वह चैनल कहां है, इस बारे शिअद जवाब दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+