Greater Noida : दादरी में 21 गावों के किसानों की महापंचायत, AAP सांसद संजय सिंह होंगे शामिल
ग्रेटर नोएडा के दादरी में कूड़ा निस्तारण केंद्र का विरोध करने के लिए किसान महापंचायत होने जा रही है। जिसमें आप सांसद संजय सिंह भी शामिल हो रहे हैं।

Greater Noida : दादरी नगर पालिका चिटहेरा गांव के पास कूड़ा निस्तारण केंद्र बना रही है। इस केंद्र के विरोध में रविवार को 21 गांवों की महापंचायत होगी। इसमें दादरी के आस-पास के गांवों के लोग शामिल होंगे। वहीं, इस महापंचायत में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत दर्जनों सामाजिक और किसान संगठन भी शामिल होंगे। किसानों का आरोप है कि रात्रि कस्बे का गांवों में नहीं फेंकने दिया जाएगा।
महापंचायत के प्रभारी किसान नेता सुनील फौजी ने बताया, "दादरी नगर पालिका परिषद ने अपने एरिया और आस-पास के गांवों की जमीन बेच दी है। दादरी की चेयरपर्सन सहित अधिकारियों ने कॉलोनाइजरों से मिलकर अवैध कॉलोनी बसवा दी हैं। अब नगर पालिका की अध्यक्ष गीता पंडित कूड़ा निस्तारण केंद्र चिटेहरा गांव के सामने श्मशान घाट के पास बनाना चाहती हैं। इसके लिए 12 बीघा जमीन पर कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाने की तैयारी चल रही हैं। इसका प्रस्ताव पास कर दिया गया है। इस निस्तारण केंद्र के बनने से आस-पास के 21 गांव प्रभावित होंगे। यह केंद्र आन्नदपुर, फूलपुर, खंदेडा, बील अकबरपुर और नई बस्ती आदि गांवों के लोगों का गंदगी से जीना मुश्किल हो जाएगा।"
उन्होंने बताया कि इस डंपिंग ग्राउंड के विरोध में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत कई राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि 21 गांवों की महापंचायत दादरी बाईपास जीटी रोड पर कल होगी। इसमें खगौडा, शाहपुर, मिलक खंदेडा, दादुपूर, बील, पल्ला, कटेहरा, बोडाकी और दतावली समेत दर्जनों गावों के लोग शामिल होंगे।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications