पैसे की कमी के कारण लोग फिल्में देखने नहीं जा रहे- नरेश बालियान

आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की ‘रक्षाबंधन' अपने ओपनिंग डे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल

नई दिल्ली,13 अगस्त: आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' अपने ओपनिंग डे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान ने कहा कि पैसे की कमी होने के कारण लोग फिल्में देखने नहीं जा रहे हैं। उनके ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर जमकर मजे लेने लगे।

ARVIND

आम आदमी पार्टी के विधायक ने फिल्मों को लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, 'क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत पर बनी 83 फ़िल्म बुरी तरह पीट गयी। वो फ़िल्म शुद्ध देशभक्ति पर बनी थी। उसके कलाकार भी विवादित नही थे। हक़ीक़त ये है की बहुसंख्य आम जनता के पास पैसे ही नही है फ़िल्म देखने को की हर महीने देखे। देश के लोगों की आर्थिक हालत इतनी ख़राब कर दी है सरकार ने।' जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाले नरेश बालियान अक्सर अपनी पोस्ट को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।

ऋषि नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि KF, RRR, KGF2, PUSHPA। इसके साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी डाली। नावेद नाम के टि्वटर हैंडल से कमेंट किया गया - और द कश्मीर फाइल्स को देखने के लिए मोदी जी ने अडानी और अंबानी से कहकर सब के बैंकों में 300 - 300 रुपए भिजवाए थे ना? हार्दिक नाम के एक यूजर ने लिखा - RRR, The kashmir Files, Pushpa ने रिकॉर्ड कलेक्शन कमाए हैं।

विशाल मिश्रा नाम के एक यूजर ने कमेंट किया कि आपकी जानकारी के लिए मल्टीप्लेक्स कंपनी का रिवेन्यू जितना पिछली तिमाही में हुआ है, वो इससे पहले कभी नहीं हुआ, जबकि ओटीटी भी बाजार में है। अनुराधा नाम की एक यूजर ने पूछा - RRR, The kashmir Files, Pushpa जैसी फिल्मों के बारे में आपका क्या ख्याल है। पैसा कहां से लाई जनता, ये फिल्में देखने के लिए। विक्रांत नाम के ट्विटर यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, ' लोगों के पास पैसा नहीं है, उसके बावजूद भी आप लोग करोड़ों रुपए केवल विज्ञापन पर उड़ा दे रहे हो।'

राहुल सिंह नाम के एक यूजर ने पूछा कि फिर कश्मीर फाइल्स ने कहां से इतने रुपए कमा लिए थे। शुभम खंडेलवाल नाम के एक यूजर ने लिखा - KGF 2: 1230 Cr, RRR: 1050 Cr, Pushpa: 350 Cr, The Kashmir Files: 337 Cr। यह सब भी छोड़िए, महिंद्रा की नई गाड़ी स्कॉर्पियो, लॉन्च के मात्र 30 मिनट में 1 लाख गाड़ियों से ज्यादा जिसकी कुल कीमत 18,000 करोड़ से ऊपर बताई गई है, बुक हुई थी। प्रोपेगंप्रोपेगंडा वाली मूवी अब नही चलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+