AAP विधायक का सराहनीय काम, भगवंत मान को सौंपा 1 महीने की सैलरी का चेक, किसानों को करेंगे मदद
AAP विधायक ने किसानों की मदद करने के लिए सराहनीय काम किया है। भगवंत मान को 1 महीने की सैलरी का चेक सौंपा है।

लुधियाना विधानसभा क्षेत्र साहनेवाल आम आदमी पार्टी के विधायक हरदीप सिंह मुंडिया की ओर से अपनी 1 महीने की तनख्वाह का चैक राहत फंड में दे दिया गया है। दरअसल पिछले दिनों पंजाब में बेमौसमी बरसात और ओलावृष्टि के कारण किसानों की गेहूं की फसल का बड़ा नुकसान हुआ था, जिस वजह से पंजाब सरकार ने ऐलान किया था कि किसानों को स्पेशल गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिया जाएगा। इस मौके पर अपने विधानसभा क्षेत्र में नुकसानी हुई फसलों का जायजा लेने के लिए विधायक हरदीप सिंह मुंडियां की ओर से किसानों से बातचीत भी की गई थी।
इस अवसर पर किसानों से दुख सांझा करते हुए विधायक ने यह ऐलान किया था, कि वह अपनी 1 महीने की पूरी तनख्वाह नुकसानी गई फसलों के मुआवजे के रूप में देने के लिए मुख्यमंत्री राहत फंड में दे देंगे। इस बात पर अमल करते हुए विधायक की ओर से 82 हजार रुपए तनख्वाह का चेक सी.एम. मान को सौंप दिया गया है। यह चैक राहत फंड में डाला गया है, जहां से किसानों को उनकी खराब हुई फसलों का मुआवजा दिया गया है।
साहनेवाल से विधायक हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि किसान हमारे देश का अन्नदाता है और जब किसान पर किसी भी तरह की मुसीबत आती है तो सभी का फर्ज बनता है कि उसका साथ दें। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पंजाब में लगभग हर जगह पर बेमौसम की बरसात की वजह से किसानों की गेहूं का फसल का बड़ा नुकसान हुआ। पंजाब सी.एम. की ओर से यह ऐलान किया गया था किसानों की फसल की गिरदावरी करवाकर उनको मुआवजा राशि दी जाएगी। विधायक ने कहा इस वजह से उन्होंने अपनी 1 महीने की तनख्वाह इस मुआवजे में छोटा सा योगदान डालने का फैसला लिया था। उनकी ओर से किए गए इस यत्न का सी.एम. मान की ओर से स्वागत किया गया है।
विधायक ने यह भी कहा कि चाहे यह योगदान बहुत छोटा है, लेकिन उनके मन में किसानों के प्रति हमदर्दी और प्यार बहुत बड़ा है। जिस महीने में किसानों की फसल का नुकसान हुआ है उस महीने की सैलरी की जरूरत ज्यादा किसानों को थी, इस वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। विधानसभा क्षेत्र में अगर बड़ी तादाद में इंडस्ट्री है तो, किसान खेती करके भी अपना गुजारा करते हैं और मुश्किल की घड़ी में उनके साथ खड़े होना सभी का कर्तव्य है। इस अवसर पर पार्टी के वर्करों और स्थानिय लोगों ने भी सराहना की।
यह भी पढ़ें- भगवंत मान की उपस्थिति में चंदन ग्रेवाल हुए AAP में शामिल











Click it and Unblock the Notifications