जोशीमठ आपदा पर AAP ने बीजेपी को घेरा, कहा- NTPC ने खराब किए हालात, राज्य में कोई ठोस नीति नहीं

उत्तराखंड में जोशीमठ आपदा को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार पर सवाल उठाए हैं। जोत सिंह बिष्ट ने कहा की आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार के पास कोई ठोस नीति नहीं है।

Jot Singh Bisht

उत्तराखंड के कोटद्वार में आम आदमी पार्टी ने केन्द्र सरकार व उत्तराखंड सरकार पर आम जनता के प्रति लचर रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। सोमवार को आम आदमी प्रदेश समन्वयक जोत सिंह विष्ठ ने कहा कि जनता अब डबल इंजन की सरकार की नीतियों से परेशान हो चुकी है। आज जनता महंगाई, बेरोज़गारी से परेशान हैं लेकिन जनता के हित में सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है।

पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि जनता डबल इंजन की सरकार से त्रस्त हो चुकी है। चाहे वह भर्ती घोटाले हों या जोशीमठ त्रासदी। दोनों ही मोर्चों पर डबल इंजन सरकार विफल रही है। कहा आज प्रदेश का नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहा है। वहीं एनटीपीसी ने पूरे पहाड़ों को दरका कर रख दिया है, और उससे प्रभावितों के लिए सरकार की कोई ठोस नीति भी नजर नहीं आ रही है।

बताया कि आगामी नगर निगम चुनावों में पार्टी अपने उम्मीदवार खड़े करेगी, और संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता घरघर जाकर प्रचार करेंगे और पार्टी को जितायेंगे। विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द वर्मा ने कहा कि नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी भारी जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर पूर्व कांग्रेस नेत्री पूजा त्यागी ने दस अन्य कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थामा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+