योगी सरकार के साढ़े चार साल के कामों की फेहरिस्त झूठ का पुलिंदा: संजय सिंह

लखनऊ, 20 सितंबर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आंकड़े पेश करते हुए दावा किया कि उनकी सरकार जनता से किए अपने वायदे को पूरा करने में सफल रही है। यूपी सरकार के इस दावे का विपक्ष ने खंडन किया है। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार विकास के हर पैमाने पर असफल रही है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पेश किए गए आंकड़े झूठ का पुलिंदा हैं। आप ने आरोप लगाया है कि योगी सरकार में प्रदेश में हिंसा और अराजकता का बोलबाला रहा।

aap leader sanjay singh said four and a half years of Yogi government work is all full of lies

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पूरे देश में शिक्षा के मामले में 20वें नंबर और स्वास्थ्य के मामले में नीचे से पांचवें नंबर पर है। आप नेता ने कहा कि कोरोना काल में पूरी दुनिया ने देखा है कि यहां मरीजों को अस्पताल और इलाज नहीं मिल पाया। इस दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और मरीजों के परिजन अपने लोगों का इलाज कराने के लिए दर-दर भटकते रहे।

योगी आदित्यनाथ ने अपने शासनकाल में 4.5 लाख सरकारी नौकरियों का देने का दावा किया है। आप का आरोप है कि इनमें 1.37 लाख नौकरियां सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर देनी पड़ीं। पुलिस भर्ती में एक लाख 43 हजार 445 पदों पर भर्ती हुई है, लेकिन अब तक केवल 25 हजार युवाओं को ही नियुक्ति मिल पाई है।

आप नेता ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। महिला उत्पीड़न के मामले में देश में 46 फीसदी इजाफा हुआ है, जिसमें आधे मामले यूपी के हैं। एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में हर रोज कहीं न कहीं दंगा होता रहा, लेकिन प्रदेश सरकार उन्हें रोकने में नाकाम रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+