दिल्ली MCD के बाद यूपी निकाय चुनाव से AAP को उम्मीद, घोषणापत्र होगा अहम

यूपी निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी पार्किंग माफियाओं से राहत सुनिश्चित करने और मुफ्त पेयजल मुहैया कराने का भी वादा करने की तैयारी में है।

Arvind Kejriwal and Manish Sisodia

UP Nikay Chunav: दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनावों में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने उत्तर प्रदेश में आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। सूत्रों ने कहा कि आम आदमी पार्टी यूपी निकाय चुनावों के लिए एक घोषणापत्र जारी करेगी, जिसमें एमसीडी चुनावों के समान ही कई वादे किए गए हैं।

AAP के एक पदाधिकारी के अनुसार रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) को "मिनी-काउंसलर" का दर्जा देने के पार्टी के वादे ने एमसीडी चुनावों में उसके पक्ष में काम किया। AAP ने अब यूपी में नगर निगम चुनावों के लिए भी यही संकल्प लेने की योजना बनाई है।

दिल्ली (Delhi) के विपरीत यूपी के नगर निगमों में आरडब्ल्यूए की संख्या कम है, जो मुख्य रूप से गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ और आगरा में मौजूद हैं। AAP उत्तर प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी के अनुसार यूपी निकाय चुनाव लड़ने के दौरान पार्टी हाउस और वाटर टैक्स में कथित भ्रष्टाचार को खत्म करने के अलावा पार्किंग माफियाओं से राहत सुनिश्चित करने और मुफ्त पेयजल मुहैया कराने का वादा करेगी। पार्टी सफाई कर्मियों को स्थायी रोजगार और मोहल्ला क्लीनिक खोलने का भी संकल्प लेगी। पार्टी ने नगर पंचायतों और पालिका परिषदों के महापौरों और अध्यक्षों के पदों के लिए टिकट चाहने वालों के आवेदनों की जांच के लिए एक राज्य स्तरीय समिति का गठन किया है।

वैभव माहेश्वरी ने कहा, "एमसीडी चुनाव से पहले AAP ने मध्य प्रदेश और असम के निकाय चुनावों में भी सीटें जीती हैं। लोग पार्टी पर भरोसा दिखा रहे हैं क्योंकि वे खुद को पार्टी और उसके उम्मीदवारों से जुड़ा हुआ पाते हैं। पार्टी उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों के लिए एक घोषणापत्र जारी करेगी, जिसमें लोगों को स्वच्छता, जल टैक्स, हाउस टैक्स, पार्किंग और सार्वजनिक पार्कों में सुविधाओं सहित बुनियादी समस्याओं से संबंधित वादों को सूचीबद्ध किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+