'AAP सरकार की पहचान काम से, 8 साल में पार्टी के प्रति बढ़ा सम्मान', विधानसभा में बोले सीएम केजरीवाल
विधानसभा में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली वाले हमें बहुत प्यार करते हैं इसलिए प्रधानमंत्री डरते हैं। दिल्ली पहले घोटाले से जानी जाती थी, अब दिल्ली वाले काम से जाने जाते हैं। पिछले आठ साल ने दिल्ली वालों ने इज्ज
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली विधानसभा में केंद्र सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि, सेवा मामलों पर अध्यादेश इसलिए लाया गया, क्योंकि धनबल और ईडी तथा सीबीआई का डर दिल्ली में कारगर नहीं रहा। भाजपा ने धनबल और ईडी तथा सीबीआई का डर दिखाकर सरकारें गिराईं, ये सभी चीजें दिल्ली में विफल रहीं।
अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में कहा कि अगर मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन आज भाजपा में शामिल हो जाएं, तो उन्हें जमानत मिल जाएगी, लेकिन वे झुकने को तैयार नहीं हैं। सीएम ने आगे कहा कि दिल्ली पहले सीएनजी घोटाले, सीडब्ल्यूजी घोटाले के लिए जानी जाती थी, लेकिन अब लोग यहां मोहल्ला क्लीनिक, स्कूल, अस्पताल के बारे में बात करते हैं। इससे पहले 4 दिसंबर 2013 को दिल्ली के चुनाव हुए और एक नई पार्टी, जिसके पास पैसे नहीं थे, संसाधन नहीं थे, 28 सीटों पर आ गई। पूरे देश में चर्चा शुरू हो गई कि 'आप' (AAP) कहां से आ गई। हमारी सरकार 49 दिन ही चली लेकिन आज तक उस 49 दिन को लोग याद करते हैं।

विधानसभा में सीएम ने कहा, "हमने 32 अधिकारियों को जेल भेजा. लोगों ने कभी ऐसी सरकार देखी नहीं थी. महिला सुरक्षा के केस आए तो मैं खुद हर जगह गया. बिजली के रेट आधे हो गए, पानी फ्री हो गया। फरवरी 2015 में दिल्ली में चुनाव हुए और 70 में से 67 सीटें AAP को मिलीं, भाजपी तीन सीटों पर सिमट गई। उस आदमी का रथ और घोड़ा दिल्ली वालों ने रोक दिया जो हर राज्य जीतता जा रहा था।"
केजरीवाल ने कहा, "अरुणाचल, पुदुचेरी, एमपी, गुजरात, सब सरकारें गिरा दीं, फिर दिल्ली पहुंचे. दिल्ली वाले नहीं बिके फिर ईडी, सीबीआई भेजी. महाराष्ट्र में जो भाजपा में जा रहे हैं सबकी बेल हो रही है. आज सत्येन्द्र जैन और मनीष अगर भाजपा में चले जाएं तो उनकी भी बेल हो जाएगी. दिल्ली में न इनका रथ चला न ED, CBI, फिर इन्हें यह बिल लेकर आना पड़ा।"












Click it and Unblock the Notifications