जोशीमठ पहुंचे AAP के शिष्टमंडल का गंभीर आरोप, कहा- NTPC को दी जा रही क्लीन चिट

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा है कि जोशीमठ की आपदा को लेकर राज्य सरकार एनटीपीसी को क्लीन चिट दे रही है।

Jot Singh Bisht in Joshimath

Joshimath News : आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मंगलवार को एक शिष्टमंडल जोशीमठ के आपदा पीड़ितों से मिला। इस मौके पर आप नेताओं ने पीड़ितों के साथ खड़े रहने का वादा किया। वहां पीड़ितों से मिलने के साथ ही आप नेता तहसील प्रांगण में चल रहे धरने में शामिल हुए। वहां पर लोगों से बातचीत करने के साथ-साथ उनको भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। इसके बाद आदि शंकराचार्य की ओर से बनाये गए ज्योर्तिमठ का भी दौरा किया।

जोत सिंह बिष्ट जोशीमठ के उन 68 परिवारों के कई लोगों से भी मिले, जिनके घर खाली कराए गए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने एक कमरे में एक परिवार को रखा है। जिसमें 5 से 7 लोग एक ही कमरे में रह रहे हैं। यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि जोशीमठ शहर के अंदर आने वाली दरारों का कारण तपोवन विष्णु गाड़ जल विद्युत परियोजना की टनल है। लोगों की मांग है कि उन्हें उनकी संपत्ति का मुआवजा दिया जाए। गाँव के लोग केवल मकान की जगह नहीं चाहते, बल्कि खेती बाड़ी की जगह के साथ उनको पशुपालन का पैसा दिया जाय। इन कार्यक्रम को करने में केंद्र और राज्य सरकार दोनों को मिलकर रोडमैप तैयार करना होगा।

उन्होंने कहा कि अभी तक भूगर्भ सर्वेक्षण की जितनी रिपोर्ट हैं और राज्य सरकार ने जो अपना पक्ष रखा, उसमें एनटीपीसी को क्लीन चिट दी जा रही है। इस तरह से जोशीमठ के प्रभावित परिवारों को पुनर्स्थापित करने उनकी संपत्ति का मुआवजा देने के बजाय राहत देने का फॉर्मूला तैयार किया जा रहा है। जो कि लोगों के साथ अन्याय है। सरकार के इस कदम का आम आदमी पार्टी विरोध करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+