सीएम पुष्कर सिंह धामी को AAP के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने फिर दी खुली बहस की चुनौती

देहरादून, 20 नवंबर। आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल (रिटायर) अजय कोठियाल ने रोजगार के मसले पर सीएम पुष्कर धामी को खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने राज्य सरकार से पूछा है कि यदि सरकार ने रोजगार दिया है तो बेरोजगार अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर क्यूं भटक रहे हैं? सोशल मीडिया पोस्ट में कोठियाल ने सीएम को बहस की चुनौती देते हुए कहा कि सीएम स्थान और समय खुद तय करें।

AAP CM candidate Colonel Ajay Kothiyal again challenges CM Pushkar Dhami for open debate

बहस के बाद उत्तराखंड का युवा खुद तय करेगा कि किसके पास उसके भविष्य के लिए अच्छा विजन है। कोठियाल ने कहा कि सीएम जहां भी कहेंगे, वो वहां आने को तैयार हैं। रोजगार के नए अवसर कैसे तलाशे जा सकते हैं, रोजगार कैसे दिया जा सकता है, इस पर वो खुली बहस के लिए तैयार हैं। कोठियाल के मुताबिक, उत्तराखंड में बेरोजगारी का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें: पंजाब: कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनावी की रणनीति और पार्टी के लक्ष्य तैयार करने में जुटे, ये है मास्टर प्लान

यहां के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं, लेकिन सरकार के पास कोई विजन भी नहीं है। सरकार गलत आंकड़ों से जनता को गुमराह कर रही है। अगर सरकार ने साढ़े चार साल में युवाओं को रोजगार दिया है तो वह श्वेत पत्र जारी करे। कहा कि प्रदेश में विकास से जुड़ी हर गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल का बुरा हाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+