दिल्ली के स्कूलों में अब तैयार होंगे नए भगत सिंह, केजरीवाल सरकार ने रचा है इतिहास- गोपाल राय

नई दिल्ली, सितंबर 29। आम आदमी पार्टी ने अपनी युवा विंग का स्थापना दिवस और शहीद भगत सिंह की जयंती दोनों एकसाथ मनाई। इस मौके पर पार्टी मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आप दिल्ली संयोजक गोपाल राय शामिल हुए। गोपाल राय ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज आम आदमी पार्टी अपनी यूथ युवा विंग का स्थापना दिवस और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती एकसाथ मना रही है। गोपाल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के स्कूली बच्चों सिलेबस में देशभक्ति कंटेंट को शामिल कर इतिहास रचा है।

Aam aadmi party

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली ऐसा पहला राज्य बना है, जहां बच्चे भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद सहित तमाम क्रांतिकारियों के कदमों पर चलने के लिए प्रेरित होंगे। दिल्ली में स्कूलों के अंदर देश भक्ति पाठ्यक्रम की सीएम अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने शुरुआत की है। गोपाल राय ने कहा कि केजरीवाल सरकार का देशभक्ति पाठ्यक्रम स्कूलों में नए भगत सिंह तैयार करेगा। ऐसे नौजवानों की पीढ़ी पैदा करेगा जो वतन के लिए सब कुछ न्यौछावर करने का जज्बा रखेंगे। उन्होंने कहा कि जिस वक्त पूरा देश भगत सिंह के जन्मदिन को मना रहा है, उस वक्त देश के अंदर हालात ऐसे पैदा किए गए कि देश के किसानों को भारत बंद करना पड़ा।

गोपाल राय ने इस दौरान दिल्ली में एमसीडी में काबिज बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एमसीडी का इस बार का चुनाव भारतीय जनता पार्टी के 15 साल के कलंक को मिटाने का मौका है। भाजपा ने इन 15 सालों में दिल्ली के लोगों को भ्रष्टाचार और तीन कूड़े के पहाड़ों का तोहफा दिया है। गोपाल राय ने कहा कि अंग्रेजों के राज में सुनते थे कि वो हिंदुस्तानियों को इंसान नहीं समझते थे। उनका एक सिद्धांत फूट डालो और राज करो। हिंदुस्तान में दोबारा से ऐसी हुकूमत बनी है जो सोचती है फूट डालकर हम इस मुल्क में राज करते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+