छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों पर AAP उतारेगी प्रत्याशी, रैली में दिखी ताकत

छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है, इसे लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी ने सभी सीटों पर उतरने की अपनी रणनीति तैयार कर की है।

AAP Rally in Manendragarh

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आम आदमी पार्टी ने रैली निकालकर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। AAP ने भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के विधायक संजीव झा इस रैली और कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान AAP के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी भी मौजूद थे।

गुजरात चुनाव के बाद राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलते ही आम आदमी पार्टी की सक्रियता छत्तीसगढ़ में भी बढ़ गई है। आप पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से संवाद किया और इस साल होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें टिप्स दिए।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और चुनावी रणनीति के बारे में चर्चा की। नवगठित मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में दो विधानसभा क्षेत्र हैं। पहला भरतपुर सोनहत और मनेंद्रगढ़। इस बार AAP (Aam aadmi party) ने छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। अब तक 'आप' क्षेत्रीय दल के तौर पर अन्य राज्यों में चुनाव लड़ती हुई नजर आई है, लेकिन इस बार राष्ट्रीय दल के तौर पर चुनाव लड़ेगी।

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन और रैली कर AAP ने अपनी ताकत दिखाई है। आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे खुद कहते हैं कि भगवान राम के यहां चरण पड़े थे और अब उसी रेत को रेत माफिया उठाकर ले जा रहे हैं। नरवा घुरवा की बात करें, तो मैं हर जगह जाकर वास्तविक हालात देख रहा हूं। गौठान की बात भी मुख्यमंत्री खूब करते हैं‌, लेकिन 50 प्रतिशत गौठान हैं ही नहीं। जहां कहीं गौठान है भी, तो उससे लोगों को कुछ फायदा नहीं मिल रहा है। गौठान सिर्फ विज्ञापनों में ही देखने को मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+