UP News: गन्ना किसानों के समर्थन में उतरी AAP, मिल मालिकों को दिया बकाया भुगतान का अल्टीमेटम

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में चीनी मिलों पर गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर आम आदमी पार्टी अब किसानों को समर्थन में उतर आई है। आप कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गन्ना किसानों के बकाया भुगतान में देरी को लेकर विरोध की चेतावनी

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में चीनी मिलों पर गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर आम आदमी पार्टी अब किसानों को समर्थन में उतर आई है। आप कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गन्ना किसानों के बकाया भुगतान में देरी को लेकर विरोध की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे AAP कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से कहा कि दिवाली तक मिलों ने बकाया भुगतान नहीं किया तो आप कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।

AAP Protest

मेरठ के गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम 3 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी भेजा। ये पत्र आप जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने जिलाधिकारी दीपक मीणा को सौंपा है। विरोध को लेकर अंकुश चौधरी ने यूपी में अभी भी गन्ना किसानों के पिछले पेराई सत्र वर्ष 2021-22 का बकाया है। इसे ब्याज सहित भुगतान कराया जाए। साथ ही आगामी पेराई सत्र 2022-23 के लिए गन्ने का खरीद मूल्य पांच सौ रुपया प्रति क्विंटल तत्काल घोषित किया जाए। आगामी पेराई सत्र 2022-23 से गन्ना किसानों को तुरंत मिल पर गन्ना डालने के 24 घंटे के अंदर ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रदेश में गन्ना किसानों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है।

जिलाधिकारी से मिले आप कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मंडल में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमिन्दर सिंह,जिला कोषाध्यक्ष एसके शर्मा, जिला महासचिव जीएस राजवंशी, कैंट विधानसभा अध्यक्ष मदन सिंह मान और किठौर विधानसभा अध्यक्ष राहुल चौधरी समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

किसानों के लिए आप की मांगें

  1. गन्ना किसानों के पिछले पेराई सत्र वर्ष 2021-22 का बकाया भुगतान तुरंत मय ब्याज कराया जाए।
  2. आगामी पेराई सत्र 2022-23 के लिए गन्ने का ख़रीद मूल्य पाँच सौ रुपया प्रति क्विंटल तत्काल घोषित किया जाए।
  3. आगामी पेराई सत्र 2022-23 से गन्ना किसानों को तुरंत मिल पर गन्ना डालने के 24 घंटे के अंदर ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+