Haryana News: आदमपुर उपचुनाव से पहले AAP का बड़ा निर्णय, रामप्रसाद गढ़वाल पार्टी से निष्कासित
Haryana News: आम आदमी पार्टी ने रामप्रसाद गढ़वाल को दल से बाहर का रास्ता दिखा गया है। इसकी घोषणा राज्यसभा सांसद व हरियाणा प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने की है। आप नेताओं ने कहा कि गढ़वाल को लेकर ये निर्णय उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण लिया गया है।

आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राम प्रसाद गढ़वाल को आप से बाहर निकाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने आदमपुर उपचुनाव में सर्वे करवा कर टिकट दी है। कई साथी टिकट की दौड़ में थे। सर्वे में सतेंद्र कुमार का नाम टॉप पर आया। राम प्रसाद गढ़वाल को सर्वे की स्थिति के बारे में बताया गया।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि राम प्रसाद गढ़वाल थोड़े दिन पहले जजपा छोड़कर आप में आए थे। वह टिकट चाहते थे, परंतु टिकट न मिलने पर वे पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गए। इसलिए उन्हें आज से पार्टी से निष्कासित किया गया। उन्होंने बताया कि एक दो दिन में भाजपा के कुछ बड़े नेता भी आम आदमी पार्टी से जुड़ने वाले हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आदमपुर हल्के के एक एक गांव और एक एक घर में जाकर आम आदमी पार्टी की नीतियों का प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि हर गांव में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की पहुंच है।
टिकट के लालच में थे गढ़वाल
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि रामप्रसाद गढ़वाल में टिकट की घोषणा होने पर कह दिया कि मैं तो सिर्फ टिकट के लिए आया था। उन्होंने पार्टी छोड़ने की बजाए दूसरी पार्टी के साथ मिलकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में भाग लिया। वे लालच के साथ जुड़े थे, परंतु उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी। पार्टी को ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं होगी।











Click it and Unblock the Notifications