West Bengal: गुजरात, हिमाचल के बाद बंगाल पर AAP की नजर, लिया अहम निर्णय

पश्चिम बंगाल में आम आदमी पार्टी ने अपना संगठन मजबूत करने लिए एक अहम निर्णय लिया है। पार्टी का कहना है को वो अपना अपना समय पंचायत स्तर के चुनावों में नहीं लगाएगी।

Arvind Kejriwal

West Bengal News: दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी हर राज्य विधानसभा चुनावों में अपना दमखम दिखाने के लिए संगठन मजबूत करने में जुटी है। जल्द ही 'आप' पश्चिम बंगाल के हर जिले में अपने संगठन को मजबूत करेगी। ऐसा ही कहना है कि पश्चिम बंगाल के आम आदमी पार्टी का। पार्टी की ओर से गुरुवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जनता के समर्थन से गुजरात चुनाव के नतीजे आते ही आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया।

10 साल राष्ट्रीय दल बना AAP

सिर्फ 10 साल में सिर्फ जनता के आशीर्वाद से देश राष्ट्रीय पार्टी बन पाई है। इसके लिए पार्टी गुजरात के साथ-साथ पूरे भारत की जनता का आभार व्यक्त करती है। तमाम विपरीत परिस्थितियों को पार करते हुए आप आज गुजरात में अपनी ताकत से खुद को स्थापित करने में सफल रही है। अब आम आदमी पार्टी का लक्ष्य पश्चिम बंगाल है, हालांकि पार्टी ने पहले ही कहा है कि वे पंचायत चुनाव में नहीं लेड़ेंगे। इसके विपरीत 2026 में विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरे दमखम के साथ उतरेगी।

पंचायत चुनाव नहीं लड़ेगी 'आप'
बता दें कि आप नेता संजय बसु ने पहले ही कहा था कि पार्टी की आगामी पंचायत चुनाव लड़ने की कोई योजना नहीं है जो अगले साल होने वाली है। पंचायत स्तर पर वो अपनी पार्टी की उपस्थिति बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। लेकिन चुनाव लड़ने में समय लगेगा। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए संजय बसु ने कहा कि हम किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार की निंदा करते हैं। हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है। बता दें कि हाल ही में आप ने कोलकाता में राज्य कार्यालय खोला था।

बंगाल के हर जिले संगठन होंगे मजबूत
प्रदेश आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने बताया कि अब बंगाल में भी पार्टी संगठन मजबूत करेगी। भविष्य में उसकी प्रगति और तेज होगी। बंगाल में पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसी बुनियादी मानवीय जरूरतों के मुद्दों पर लोगों के साथ काम करेगी। पश्चिम बंगाल के हर जिले में पार्टी कार्यकर्ता-समर्थक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में होने की खुशी मना रहे। कलकत्ता सहित बंगाल के हर जिले में आम आदमी पार्टी आने वाले दिनों में और आगे बढ़ेगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी और लोगों को अच्छा प्रशासन देने में सक्रिय होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+