आम आदमी पार्टी अपने दम पर लड़ेगी चुनाव, किसी भी गठबंधन में नहीं होगी शामिल: अनुराग ढांडा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार अनुराग ढांडा ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों दल पक्ष और विपक्ष में बने रहना चाहते हैं।

Anurag Dhanda

रोहतक पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार अनुराग ढांडा ने कहा कि नीतीश कुमार भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस पार्टी से आह्वान कर रहे हैं कि सभी विपक्षी दलों को इकट्ठा करने में देरी ना करें। लेकिन इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। आम आदमी पार्टी किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं होगी। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि कांग्रेस में भारतीय जनता पार्टी को हराने की क्षमता ही नहीं है और भाजपा तो यह चाहती है कि कांग्रेस विपक्ष में आए।

भले ही नीतीश कुमार बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस से विपक्ष को इकट्ठा करने का आह्वान कर रहे हैं। लेकिन आप पार्टी विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल नहीं होगी। यह ऐलान आप पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार अनुराग ढांडा ने किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसी भी तरीके के गठबंधन में विश्वास नहीं रखती है। वे आप पार्टी की नीतियों तथा जनता के मुद्दों को लेकर अपना अभियान जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि अगर यह कोई सोच रहा है कि कांग्रेस पार्टी भाजपा को हरा सकती है तो वह गलतफहमी में है। कांग्रेस पार्टी में इतनी क्षमता ही नहीं है कि वह भाजपा को हरा सके। भाजपा तो खुद चाहती है कि कांग्रेस विपक्ष में बनी रहे क्योंकि भाजपा को पता है कि जब तक कांग्रेस विपक्ष में बनी रहेगी देश में भाजपा की सरकार बनी रहेगी। कांग्रेस के पास ना ही कोई नीति है और ना ही नेतृत्व। आज के दिन सबसे कमजोर संगठन कांग्रेस पार्टी का है। भाजपा भी चाहती है कि आम आदमी पार्टी आगे ना आए, क्योंकि आप ही भाजपा का सफाया कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+