MP News: नगर पालिका चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने भरी हुंकार, पीथमपुर में निकाली बाइक रैली
मध्य प्रदेश में नगर निकाय चुनाव से आम आदमी पार्टी ने अभियान शुरू कर दिया है। पीथमपुरा में मंगलवार 'आप' कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकाली।

MP News: पीथमपुर में नगर पालिका चुनाव की सुगबुगाहट काफी तेज हो चली है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है राजनीतिक पार्टियां अपनी जमीन मजबूत करने में जुट गई है। ऐसे में इस बार का नगरपालिका चुनाव और भी रोचक होने वाला है, क्योंकि इस बार आम आदमी पार्टी ने भी सभी 31 वार्डों में नगरपालिका चुनाव लड़ने का आगाज किया है। सोमवार को पीथमपुर में आम आदमी पार्टी ने यूथ विंग के प्रदेश सचिव और पीथमपुर प्रभारी सुनील चौधरी के नेतृत्व में एक बाइक रैली निकाली।
आम आदमी पार्टी (AAP) की बाइक रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता हाथ में आप के झंडे लेकर नारेबाजी करते नजर आए। पीथमपुर सेक्टर 1 में निकाली गई। रैली में 500 से अधिक कार्यकर्ता नजर आए। रैली गुडलक चौराहे से शुरू हुई तो हाउसिंग, छत्रछाया, आजाद चौराहा, जयनगर एवं तमाम वार्डों में होते हुए हाउसिंग चौराहे पर इसका समापन हुआ।
आप नेता सुनील चौधरी ने बताया की पार्टी ने चुनावी डंका बजा दिया है। हम सभी 31 वार्डों में अपना प्रत्याशी खड़ा करेंगे एवं चुनाव लडे़ंगे। पीथमपुर की जनता को घर घर जाकर सच्चाई से रूबरू कराएंगे और कुशासन की राजनीति नहीं चलने देंगे। भाजपा जनता को ठग रही है, और विकास के नाम पर लड़े गए चुनाव के बाद पीथमपुर अब अपराध की नगरी बन चुका है।












Click it and Unblock the Notifications