वाराणसी में AAP का 'सेल्फी विद कूड़ा' अभियान, सरकार की नीतियों का किया विरोध
आम आदमी पार्टी ने वाराणसी में नववर्ष की शुरुआत पर स्वच्छता को लेकर आवाज उठाई। इस अभियान का नाम पार्टी ने 'सेल्फी विद कूड़ा' रखा है।

UP News : वाराणसी में रविवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश व्यापी 'सेल्फी विद कूड़ा' अभियान चलाया। वाराणसी में वार्ड नंबर (18) नई बस्ती (मोहल्ला दर्जियाना ) से अभियान की शुरुआत हुई। नगर निकाय क्षेत्र में फैले कूड़े एवं गंदगी के साथ सेल्फी लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के नीतियों का विरोध किया।
पार्टी के कार्यकर्ता मोहम्मद कैफ ने कहा कि नगर निकाय क्षेत्र में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। इसके बदबू से क्षेत्रीय लोगों का हाल बेहाल है। इससे लोग बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। इसके बावजूद अफसर ध्यान नहीं दे रहे । विरोध में सेल्फी विद कूड़ा अभियान की मुहिम शुरू कर कार्यकर्ताओं ने सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों को नींद से जगाने का कार्य शुरू किया है।
अभियान में पहले दिन जिला अध्यक्ष रमाशंकर पटेल , महानगर अध्यक्ष अखिलेश पांडेय, उत्तरी विधानसभा महासचिव पियूष श्रीवास्तव, रोहित मौर्य,मेंहदी हसन, अल्लादीन खां, रजनीकांत गौतम आदि शामिल रहे।












Click it and Unblock the Notifications