जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की तैयारी पूरी, सीएम भगवंत मान कल करेंगे रैली
जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की तैयारी पूरी हो गई है। सीएम भगवंत मान सोमवार को रैली करेंगे।

आम आदमी पार्टी ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर तैयारी कर ली है। सी.एम. भगवंत मान कल जालंधर में रैली करने जा रहे हैं। सी.एम. मान सुशील रिंकू को लेकर प्रचार करने मैदान में उतरेंगे। बता दें कि गत दिनों ही आम आदमी पार्टी ने सुशील रिंकू को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार ऐलान किया है। जिक्रयोग्य है कि पिछले दिनों सुशील रिंकू कांग्रेस को छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।
कांग्रेसी नेता संतोख चौधरी के निधन के बाद लोकसभा सीट खाली हो गई थी जिस पर उपचुनाव करवाए जा रहे हैं। यह चुनाव 10 मई को होने जा रहे हैं और 13 मई को इसका नतीजा घोषित किया जाएगा। संतोख सिंह चौधरी की पत्नी को कांग्रेस ने लोकसभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें- फसलों की गिरदावरी को लेकर एक्शन में सीएम भगवंत मान, फसलों का जायजा लेने इन अधिकारियों की लगाई ड्यूटी












Click it and Unblock the Notifications