'इंडिया वाले जीते, अडानी वाले हारे', घोसी चुनाव पर बोले AAP नेता संजय सिंह

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने उपचुनावों में एनडीए गठबंधन को मिली हार को लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज बताया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले ये परिणाम परिवर्तन का बड़ा संकेत है।

आप नेता और सांसद संजय सिंह ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, INDIA ने NDA को हराया। 'इंडिया वाले जीते अडानी वाले हारे', जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया। यूपी घोसी में सपा उम्मीदवार ने 43 हज़ार वोटों से भाजपा को हराया।

Sanjay Singh AAP

बंगाल में TMC ने उस सीट पर विजय हासिल की जो भाजपा की थी। लोकसभा चुनाव के पहले ये परिणाम परिवर्तन का बड़ा संकेत है। इस दौरान संजय सिंह ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को हार्दिक बधाई दी।

कहा कि 'यूपी के घोसी में सपा उम्मीदवार की ऐतिहासिक जीत पर कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले यह एक बड़ा संकेत है। उन्होंने कहा कि 'न केवल घोसी में बल्कि पश्चिम बंगाल में भी तृणमूल कांग्रेस ने उस सीट पर जीत हासिल की जो भाजपा की सीट थी।

कहा कि घोसी उपचुनाव में भाजपा का अहम हारा है, भाजपा ने सारी ताकत लगा दी थी फिर भी चुनाव नहीं जीत सकी। मतलब साफ है कि अब लोगों का भाजपा से मोहभंग हो गया है। जनता भी अब अडानी के समर्थकों से छुट्टी पाना चाहती है।

आप सांसद ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और टीएमसी की अध्यक्ष ममता बनर्जी को बधाई देते हुए कहा कि 'इंडिया' गठबंधन की ताकत की वजह से दोनों दलों के प्रत्याशियों को जीत मिली है। उन्होंने कहा कि अब 'इंडिया' गठबंधन से भारत जुड़ रहा है और 2024 में जनता ही भाजपा को देश से हटायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+