पंजाब में आप की सरकार आई तो कहते थे 3 लाख करोड़ का कर्ज है कहां से फ्री बिजली दोगे, लेकिन हमने दे दी: चड्ढा
aam aadmi party raghav chadha news: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि, पंजाब में जब हमारी सरकार बनने जा रही थी, तब लोग कहते थे कि पंजाब सरकार पर 3 लाख करोड़ का कर्जा है तो आप लोग कहां से फ्री बिजली दोंगे। हमने सरकार बनने के 3 महीने के अंदर पंजाब के लोगों को मुफ्त बिजली देना शुरू कर दिया।

चड्ढा बोले कि, दिल्ली में भी हमने 7 सालों से मुफ्त बिजली देने का काम किया है। मतलब साफ है कि चाहे गुजरात सरकार हो या कोई भी सरकार हो किसी भी सरकार में पैसे की कोई कमी नहीं है, सिर्फ कमी नेताओं की नियत में है। ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी फ्री की रेवड़ी बांट रही है, लोगों को फ्री की लत लगा रही है। मैं इस पर साफ तौर पर कहना चाहूंगा कि जनता के सामने दो प्रकार की रेवड़ी है। एक है आम आदमी पार्टी की रेवड़ी जो अरविंद केजरीवाल जी देते हैं। जिसमें हर परिवार को सम्मानजनक जीने के लिए मुफ्त बिजली मिलती है, अच्छी शिक्षा मिलती है, अच्छा इलाज मिलता है और दूसरी तरफ भाजपा की रेवड़ी है जिसमें मुख्यमंत्री को 5000 यूनिट मुफ्त बिजली मिलती है, हवाई यात्रा से लेकर रेल यात्रा मुफ्त में मिलती है और सांसदों को घर और तमाम सुविधाएं मिलती है। अब जनता को फैसला करना है कि उनको भाजपा की रेवड़ी पसंद है या अरविंद केजरीवाल जी की रेवड़ी पसंद है।

गुजरात में इसुदान गढवी मुख्यमंत्री बनेंगे
चड्ढा ने कहा कि, गुजरात में जब इसुदान गढवी मुख्यमंत्री बनेंगे तो वह जो भी फैसला लेंगे वह जनता से बात करके लेंगे। आम आदमी पार्टी का यह मानना है कि, एसी कमरों में बैठकर जनता के फैसले नहीं लिए जा सकते। जनता के फैसले के लिए जनता के बीच जाकर उनकी बात सुननी पड़ेगी, उनसे राय लेनी पड़ेगी और उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

लोग आटा खरीदते हैं तो भी जीएसटी देते हैं
आम आदमी पार्टी का यह मानना है कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने जनता पर इतना टैक्स लगाया है, जिसमें लोगों का दूध खरीदते हैं तो टैक्स देते हैं, आटा खरीदते हैं तो उस पर जीएसटी देते हैं, बाल कटवाते हैं तो उस पर जीएसटी देते हैं। आज कोई ऐसी चीज नहीं है जिस पर लोग टैक्स नहीं देते। यह जो टैक्स है वह जनता का पैसा है। तो सरकार की जिम्मेदारी है कि सरकार यह सारा पैसा जनता को वापस दे, सुविधाओं के माध्यम से वापस दे, अच्छी शिक्षा के माध्यम से वापस दे और हो सकता है कि आने वाली सरकार में पंचायत का फंड लाकर सरकार यह पैसा जनता को वापस करें ताकि जनता का विकास हो और जनता एक सम्मानजनक जीवन जीने के लिए जितनी भी बुनियादी सुविधाएं हो वह हासिल करें।

अब बेरोजगारी 40 साल में सबसे ज्यादा
भारत देश में बेरोजगारी 40 साल में सबसे ज्यादा है। महंगाई 35 साल में सबसे ज्यादा है। इतनी बेरोजगारी और इतनी महंगाई पहले कभी भी नहीं देखी जितनी आज हम भाजपा की डबल इंजन की सरकार में देख रहे हैं। चुनाव से पहले कारपेट बोम्बिंग करके आप चुनाव जीत जाए यह दिन आप चले गए हैं और बूढ़ी हो चुकी कांग्रेस से जब आप मुकाबला लड़ते थे तब वह कोई मुकाबला नहीं था। आज देश के लोगों के साथ मिलकर अरविंद केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी ने भाजपा को जो चुनौती दी है, उससे आज भाजपा कितनी मुश्किलों में खड़ी नजर आ रही है यह हम सब देख रहे हैं और आज लोकतंत्र के त्यौहार में आज गुजरात की जनता के सामने एक अच्छा विकल्प मौजूद है। हम भाजपा की तरह 30000 करोड़ का पैकेज नहीं देंगे क्योंकि वह 30000 करोड उद्योगपतियों की और कांट्रेक्टरो की जेब में जाता है। हम हर परिवार को ₹30000 का सीधा फायदा दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications