'आप' के नेता कंग बोले- मोरबी की घटना से ध्यान हटाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही BJP

चंडीगढ़: देश में इस समय फैल रहे प्रदूषण को लेकर राजनीतिक वार शुरू हो गई है। सभी राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला जारी है। इसी के तहत आज आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंद्र कंग ने भी पराली जलाने के मामलों में पंजाब किसानों को बदनाम करने पर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मान सरकार द्वारा राज्य में पराली के मामलों को लेकर कई तरह के ठोस कदम उठाए गए हैं।

Aam Aadmi Party leader malvinder Kang targets bjp govt

आम आदमी पार्टी के नेता कंग ने कहा कि भाजपा देश में बढ़ रहे प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को जिम्मेदार ठहराकर लोगों का ध्यान गुजरात में घटी मोरबी घटना से हटाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब के किसानों विरुद्ध बदलाखोरी की राजनीति कर रही है, क्योंकि किसानों ने लम्बे संघर्ष के बाद भाजपा को किसान विरोधी बिल वापस लेने के लिए मजबूर किया गया था।

Aam Aadmi Party leader malvinder Kang targets bjp govt

आम आदमी पार्टी के नेता कंग ने कहा कि भाजपा को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए कि कि फरीदाबाद, मानेसर, गुड़गांव, सोनीपत, गवालियर, इन्दौर क्षेत्रों, जहां पर भाजपा सत्तासीन है, वहां पर प्रदूषण के लिए चुप क्यों है। कंग ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि पंजाब सी.एम. द्वारा किसानों को 2500 रुपए की वित्तीय सहायता की मांग की गई थी, जिसे केंद्र सरकार ने अस्वीकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+