हिमाचल प्रदेश: अरविंद केजरीवाल की जनसभा के लिए घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण दे रही AAP

हिमाचल प्रदेश: अरविंद केजरीवाल की जनसभा के लिए घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण दे रही AAP

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के शाहपुर स्थित चंबी मैदान में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जनसभा में शामिल होने के लिए घर-घर जाकर निमंत्रण दिया जा रहा है। पार्टी प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा केजरीवाल की जनसभा से भाजपा इतना घबरा गई है कि फिर से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को दिल्ली से बुला लिया। मंडी में आम आदमी पार्टी की सफल रैली के बाद अब 23 अप्रैल को कांगड़ा के चंबी ग्राउंड मेें आम आदमी पार्टी की विशाल रैली होने वाली है।

Aam Aadmi Party giving door-to-door invitations for Arvind Kejriwals public meeting in Himachal

रैली को लेकर जहां आप कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई दे रहा है। कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर के लोग भी काफी उत्साहित हैं। जिस तरह से देशभर में केजरीवाल माडल की खूब चर्चा हो रही है, उसी तरह से यहां भी हिमाचल माडल बनाया जाएगा।

गौरव शर्मा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि आप की हिमाचल में एंट्री करने से भाजपा बौखला गई है और डर इतना सता गया है कि उन्हें अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को हिमाचल में ही ठहरना पड़ रहा है। इतना ही नहीं केजरीवाल का खौफ भाजपा को इतना सता रहा है कि आप की रैली से पहले उन्हें अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को दो दिनों के लिए कांगड़ा में बुलाना पड़ रहा है।

भाजपा चाहे आप के रास्ते मे जीतने मर्जी रोड़े अटकाए, लेकिन अपने इरादों में कामयाब नहीं होने वाली है। लोगों को मालूम है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की तरह स्कूल, स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं लोगों को प्रदान कर राहत पहुंचा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+