आम आदमी पार्टी नगर निकाय के चुनावों के लिए पूर्ण रूप से तैयार: संजय सिंह

बस्ती: आम आदमी पार्टी ने बस्ती में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन किया, जिसमें मुख्य अतिथि यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह और विशिष्ट अतिथि निकाय चुनाव संचालन समिति के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह रहे। कार्यकर्ता सम्मेलन प्रांत अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ के नेतृत्व में किया।

Sanjay Singh

संजय सिंह ने कहा कि, संगठन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश को 8 प्रांतों में विभाजित किया है. दो प्रांत में कार्यकर्ता सम्मेलन हो चुका है जिसमें काशी और पूर्वांचल शामिल है। इन सम्मेलन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए जिसमें नगर निकाय के चुनाव के बारे में चर्चा हुई और राजनीतिक पृष्ठभूमि भी तैयार की गई। आज बस्ती के कार्यकर्ता सम्मेलन में भी नगर निकाय चुनाव ही केन्द्रबिन्दु है। बूथ स्तर, वार्ड स्तर और नगर के आधार पर आम आदमी पार्टी चुनाव समितियों का गठन करेगी। नगर पालिकाओं के मुद्दे जैसे नाली निर्माण, सड़क निर्माण और इन सब में उपज रहे भ्रष्टाचार पर हमारा ध्यान केंद्रित होगा। 23 सितंबर को लखनऊ से एक फार्म जारी किया जाएगा, जिसको चेयरमैन पद और सभासद पद के लिए प्रत्याशी भर सकेंगे और अपनी दावेदारी कर सकेंगे।

सांसद संजय सिंह ने अपील की है कि, जनता ने एक मौका मोदी जी को दिया योगी जी को दिया तो एक मौका आम आदमी पार्टी को भी मिलना चाहिए, क्योंकि वर्तमान सरकार तो नाकाम हो चुकी है और वैसे भी साफ सफाई का काम तो झाड़ू वालों का है इसलिए हमें एक अवसर जरूर मिलना चाहिए। पिछले दिनों आम आदमी पार्टी ने सेल्फी विद सरकारी स्कूल नाम का अभियान शुरू किया था, जिसमें पूरे प्रदेश के हर जिलों से जर्जर और बदहाल सरकारी स्कूलों की फुटेज और उनकी दशा से जनता अवगत हुई। ऐसे सरकारी स्कूल सामने आए जहां नमक रोटी बच्चों को दी जाती है, जहां टाट पट्टी पर बैठने की व्यवस्था है, जहां भवन कभी भी गिर सकता है। ऐसी बदहाल शिक्षा व्यवस्था से उत्तर प्रदेश जूझ रहा है और वहां के मुख्यमंत्री कहते हैं कि हम सरकारी स्कूलों को कान्वेंट की तर्ज पर बनाएंगे। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार का कोई मौका नहीं छोड़ा चाहे वह जल जीवन मिशन हो, निर्माण कार्य हो कोविड महामारी का समय हो या ट्रांसफर करने और कराने जैसा धंधा ही क्यों ना हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+