Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jamshedpur: आम आदमी पार्टी ने की 100 वर्ष पुराने तालाब के जीर्णोद्धार की मांग, किया ये दावा

जमशेदपुर के 100 वर्ष पुराने नामोटोला तालाब इन दिनों कचड़े के अंबार में तब्दील हो चुका है। जिसके कारण तालाब का पानी जहरीला हो गया है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने तालाब के जीर्णोद्धार और सफाई कराने की मांग की है।

Jamshedpur­: जमशेदपुर के 100 वर्ष पुराने नामोटोला तालाब इन दिनों कचड़े के अंबार में तब्दील हो चुका है। हालांकि कई घरों का पानी उक्त तालाब में गिरता है। जिसके कारण तालाब का पानी जहरीला हो गया है। स्थानीय गरीब लोग तालाब के पानी का इस्तेमाल करते हैं। जिसके कारण वे कई बीमारियों की चपेट में आ गए हैं। वहीं मवेशी भी अनजाने में उसमें डाला गया कचड़ा खाते हैं और दूषित पानी पीते हैं। जिसके कारण वे भी बीमार पड़ते हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने तालाब के जीर्णोद्धार और सफाई कराने की मांग की है।

Aam Aadmi Party Jamshedpur

झारखंड के जमशेदपुर स्थित करीब 100 वर्ष पुराना नामोटोला तालाब कई स्थानीय परंपराओं से जुड़ा हैं। स्थानीय लोग इस तालाब को अपने सामाजिक रिति रिवाजों के लिए इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब इसकी हालत ये हो गई है कोई यहां नहीं आता। आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर की जुगसलाई विधानसभा कमेटी ने परसूडीह हलुदबनी से सटे नामोटोला तालाब की सफाई कराने की मांग की है। इसको लेकर पार्टी पदाधिकार्यों ने कार्यकर्ताओं के साथ डीसी कार्यालय पहुंचकर ये मांग उठाई। इससे संबंधित एक ज्ञापन भी उपायुक्त को सौंपा है।

सामाजिक कार्यों में होता था इस्तेमाल
आम आदमी पार्टी के जुगसलाई विधानसभा के नेता गणपति करूआ ने बताया कि उक्त तालाब को स्थानीय लोग अपने सामाजिक रिति रिवाजों के लिए इस्तेमाल करते थे. साथ ही छठ एवं अन्य पर्व भी लोग तालाब के किनारे आयोजित करते थे। उसका पानी इस्तेमाल करते थे। लेकिन विगत कई वर्षो से उसे कचड़े के अंबार में बदल दिया गया है। उन्होंने उपायुक्त से इसकी सफाई कराकर इसे जन उपयोगी बनाने की मांग की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+