15 साल से लोगों के साथ धोखा हो रहा है, दिल्लीवालों देश रोकने वालों को वोट मत देना: केजरीवाल
नई दिल्ली, 11 नवंबर, 2022: ''आप'' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विश्वस्तरीय शहरों में दिल्ली को नंबर वन शहर बनाने के उद्देश्य से आज दिल्ली वालों के लिए एमसीडी में 10 गारंटी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एमसीडी में ''आप'' की सरकार बनने पर हम तीनों कूड़े के पहाड़ ख़त्म करेंगे और दिल्ली साफ़-सुथरी होगी। एमसीडी में भ्रष्टाचार बंद होगा, पार्किंग की समस्या ख़त्म कर देंगे और सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। जैसे फेविकोल का जोड़ कभी नहीं टूटता है, वैसे ''आप'' की गारंटी नहीं टूटती है। हम जो कहते हैं, वो करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले 'संकल्प पत्र' लेकर आई थी। फ़िर उसे कूड़े में फेंक दिया। अब 'वचन पत्र' लेकर आई है। इसे भी 7 दिसंबर को नतीजों के बाद कूड़े में फेंक देगी। भाजपा ने कहा था कि कूड़े के पहाड़ ख़त्म कर देंगे। अब कह रहे हैं कि कूड़े के पहाड़ तो हर शहर में होते हैं। लंदन, टोक्यो, न्यूयार्क, वाशिंगटन, पेरिस में कूड़े के पहाड़ कहां हैं? भाजपा ने पिछली बार झूठा वादा किया था। ''आप'' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों से अपील करते हुए कहा कि योग रोकने, लड़ाई-झगड़ा करने और दिल्ली को रोकने वालों को वोट मत देना, बल्कि योग करवाने, स्कूल बनवाने और दिल्ली को चलाने वालों को वोट देना। इस दौरान डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और ''आप'' दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय भी मौजूद रहे।

- 15 साल से लोगों के साथ धोखा हो रहा है, लोग बेसब्री से एमसीडी के चुनाव का इंतजार रहे हैं- अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता कर एमसीडी चुनाव के लिए ''केजरीवाल की 10 गारंटी'' का ऐलान किया। ''आप'' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी के चुनाव आने वाले हैं। लोग बड़ी बेसब्री से एमसीडी के चुनाव का इंतजार रहे हैं। क्योंकि 15 साल से जनता के साथ धोखा हो रहा है। हम जो कहते हैं, वो करते हैं। हमारी गारंटी होती है। जैसे फेवीकोल का जोड़ कभी टूटता नहीं है, वैसे ही आम आदमी पार्टी की गारंटी कभी टूटती नहीं है। दूसरी पार्टी वाले कभी वचन पत्र जारी करते हैं। फिर पांच साल उस पर कुछ नहीं करते हैं, तो अगली बार कहते हैं कि इस बार संकल्प पत्र जारी करेंगे। फिर उस पर भी कुछ नहीं करते हैं, तो इस बार मैनिफेस्टो जारी करेंगे। ये दूसरी पार्टी वाले जो कुछ भी कह लें, लेकिन इनकी नीयत साफ नहीं है। इनको काम करना ही नहीं होता है। जिस दिन चुनाव के नतीजे आते हैं, उसके अगले दिन ये अपना मैनिफेस्टो या वचन पत्र को फाड़कर रद्दी की टोकरी में फेंक देते हैं।
- दिल्ली सरकार ने एमसीडी को बहुत पैसे दिए, लेकिन केंद्र सरकार ने एक चवन्नी नहीं दी- अरविंद केजरीवाल
''आप'' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पिछले एमसीडी चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा किए गए प्रमुख वादों का जिक्र करते हुए कहा कि इन्होंने कहा था कि केजरीवाल नगर निगम को पैसे नहीं देता है। अब हम केजरीवाल से पैसे नहीं मांगेंगे। अब हम केंद्र सरकार से फंड लेकर आएंगे। पांच साल इन्होंने मुझे केवल और केवल गालियां दी है। केंद्र सरकार ने एमसीडी को एक पैसा नहीं दिया है। केंद्र सरकार ने नगर निगम को एक चवन्नी तक नहीं दी है, जबकि एमसीडी और केंद्र में एक ही राजनीतिक दल की सरकार है। ये केवल राजनीति करते रहे कि केजरीवाल पैसे नहीं दे रहा है, जबकि हमने बहुत पैसे दिए हैं। दिल्ली तो हमारी है। हम यह अंतर नहीं करते हैं कि एमसीडी और दिल्ली सरकार अलग है। हमने एमसीडी को बहुत पैसे दिए। मुझे ताज्जुब तो तब हुआ, जब एक महीना पहले इनके राष्ट्रीय स्तर के नंबर दो नेता दिल्ली आए और आकर कहते हैं कि केजरीवाल पैसे नहीं देता है। भारत के 75 साल के इतिहास में पहली बार हुआ होगा, जब केंद्र सरकार आकर कह रही है कि राज्य सरकार हमको पैसे नहीं देती। अभी तक तो ये होता रहा है कि राज्य सरकारें आकर कहती थीं कि केंद्र सरकार हमको पैसे नहीं देती। अब केंद्र सरकार आकर कहती है कि केंद्र सरकार हमको पैसे नहीं देती है। इनको यह कहते हुए शर्म भी नहीं आती है।
- भाजपा कह रही है कि मौजूदा काउंसलर भी भ्रष्टाचारी हैं, इनके भी टिकट काटेंगे, भ्रष्टाचार ये करते हैं और जेल सत्येंद्र जैन को भेजते हैं- अरविंद केजरीवाल
''आप'' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने कहा था कि नगर निगम की जितनी सड़कें और गलियां हैं, उन सबको चमका देंगे। शानदार सड़कें और गलियां बनाएंगे और गड्ढा मुक्त कर देंगे। इन्होंने पांच साल में एक भी गली ठीक नहीं की है। इसके विपरित जितनी गलियां थीं, वो भी खराब हो गई हैं। इन्होंने कहा था कि दिल्ली को कूड़ा मुक्त करेंगे, लेकिन आज दिल्ली के चारों तरफ कूड़ा ही कूड़ा है। दिल्ली के लोगों का शर्म से सिर झुक जाता है। घर से बाहर निकलते हैं, तो देखते हैं कि कूड़े से नालियां कीचड़ से भरी पड़ी हैं, गलियों में कूड़ा पड़ा हुआ है। कोई कूड़ा नहीं उठता है। इन्होंने कहा था कि तीनों कूड़े के पहाड़ को खत्म कर देंगे। अब इनके नेताओं को टीवी पर कह रहे हैं कि कूड़ के पहाड़ तो हर शहर में होते हैं। मैं इनसे पूछना चाहता हूं कि लंदन, टोक्यो, न्यूयार्क, वाशिंगटन, पेरिस में कूड़े के पहाड़ कहां हैं। ये कह रहे हैं कि अब हम कूड़े पहाड़ खत्म नहीं करेंगे। इन्होंने पिछली बार जो वादा किया था, वो झूठा था। इन्होंने कहा था कि मार्केट्स की सफाई करेंगे, लेकिन नहीं किया। सदर बाजार में कूड़ा ही कूड़ा दिखाई देता है। सड़कों पर चारों तरफ कूड़ा ही कूड़ा है। इन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। इन्होंने पिछली बार भी माना कि इनके सारे काउंसलर भ्रष्टाचारी हैं। इसलिए इन्होंने सारी टिकटें काट दी। क्या केवल टिकट काट देने से भ्रष्टाचार खत्म हो जाता है? इन्होंने खुद माना था कि सारे भ्रष्टाचारी थे। अगर सारे भ्रष्टाचारी थे, तो इनको जेल भेजना चाहिए था। अब ये कह रहे हैं कि मौजूदा काउंसलर भी भ्रष्टाचारी हैं। इनके टिकट भी काटेंगे। भ्रष्टाचार करते हैं ये और जेल सत्येंद्र जैन को भेजते हैं। इन्होंने भ्रष्टाचार पर भी कोई कार्रवाई नहीं की।
- मेरी दिल्ली वालों से अपील है कि देश रोकने वालों को वोट मत देना, देश को नंबर वन बनाने वालों को वोट देना- अरविंद केजरीवाल
''आप'' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने दिल्ली की जनता से जो वादे किए थे, वो तो पूरे नहीं किए। इन्होंने दिल्ली वालों की जिंदगी हराम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दिल्ली सरकार और लोगों के काम रोकने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दिल्लीवालों की जिंदगी तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सबसे अति तो तब हो गई, जब दिल्ली के लोगों की चलती हुई योग की क्लास को इन्होंने बंद करा दी। योग की क्लास कौन बंद कराता है। योग सिखाने कराने का पुण्य होता है। योग से लोगों की सेहत और दिमाग अच्छा रहता है। इसे भी इन लोगों ने बंद करा दी। मुझे उस दिन मुझे बहुत तकलीफ हुई है। उस दिन मैने ठाना था कि जो भी हो, योग की क्लास तो नहीं रूकने दूंगा और योग की क्लास चल रही है। हमने घर-घर राशन योजना बनाई थी, इन्होंने इसको भी बंद करा दी। गोपाल राय जी पिछले तीन साल से 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ कैंपेन चलाते हैं। लेकिन इसको भी बंद करा दी। अगर रेड लाइन पर कोई अपनी गाड़ी बंद कर दे, तो तेल बचता है और प्रदूषण खत्म होता है। इसको भी नहीं होने दिया। इन्होंने दिल्ली के कामों को रोकने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मेरी दिल्ली के लोगों से अपील है कि काम रोकने वालों को वोट मत देना, काम करने वालों को वोट देना। योगा रोकने वालों को वोट मत देना, योगा कराने वालों को वोट देना। स्कूल बनाने वालों को वोट देना, गाली देने वाले और लड़ाई-झगड़ा करने वालों को वोट मत देना। दिल्ली रोकने वालों वोट मत देना, दिल्ली चलाने वालों को वोट देना। देश रोकने वालों को वोट मत देना, देश को नंबर वन बनाने वालों को वोट देना।












Click it and Unblock the Notifications