हिमाचल में OPS के वादे पर कांग्रेस को AAP ने घेरा, लगाए गंभीर आरोप
Himachal Elections: हिमाचल के कांगडा स्थित जयसिंहपुर से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी संतोष कुमार खनुरिया ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उन पर भरोसा कर उन्हें टिकट दिया है, उस पर वह अवश्य खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देना है। इसके साथ शिक्षा, बेरोजगारी पर काम करना उनका मुख्य फोकस रहेगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी संयोजक केजरीवाल के आदर्शों पर चलते हुए हमेशा लोगों के हितों के काम किए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो 11 गारंटियां लोगों को दी हैं, सरकार बनते ही उन पर काम किया जाएगा। वहीं, उनके साथ आए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय विद्यार्थी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी जो गारंटियां दी हैं, उसमें उन्होंने AAP की नकल की है।
2003 में कांग्रेस ने बंद की थी OPS
आप प्रदेश प्रवक्ता विजय विद्यार्थी ने कहा कि जब 2003 में केंद्र में BJP की और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। तब कांग्रेस ने OPS बंद कर NPS चालू कर दी थी। अब कांग्रेस कह रही है कि वह सत्ता में आते ही OPS लागू करेगी। उन्होंने कहा कि दो प्रदेशों में इस समय कांग्रेस की सरकार है। वहां पर किसलिए OPS लागू नहीं की।
पंजाब में 6 महीने में लागू की OPS
उन्होंने कहा कि पंजाब में जब चुनाव हुए थे, तब उन्होंने OPS के मुद्दे को लेकर कोई घोषणा नहीं की थी। लेकिन, सरकार के 6 महीने के बाद ही पंजाब में OPS स्कीम लागू कर दी गई। उन्होंने कहा कि AAP एक आम आदमी की सरकार है। उन्होंने कहा कि AAP ने सारे मुद्दों पर काम करके ही अपनी गारंटियां जनता के बीच रखी हैं।












Click it and Unblock the Notifications