MP News: सिवनी में मानस भवन ना खुलने पर AAP की चेतावनी, कार्यकर्ता बोले- नहीं मिली सुविधा तो करेंगे आंदोलन

मध्य प्रदेश के सिवनी में आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि मानस भवन नागरिकों के वैवाहिक, सामाजिक और अन्य कार्यक्रमों के लिए निर्माण किया गया। लेकिन इसे जनता के लिए खोला नहीं जा रहा।

MP News: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सिवनी नगर पालिका की सीएमओ से मिले। आप कार्यकर्ताओं ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यहां कांग्रेस बड़े-बड़े वादे करके तो नगर पालिका चुनाव जीत गई। जनता ने भी बहुत उम्मीद लगाई थी कि बदलाव होगा। लेकिन भाजपा और कांग्रेस के कार्यकाल में जनता के लिए विशेष कुछ नहीं है। मानस भवन तक जनता के लिए नहीं खोला गया।

AAP Worker in Seoni

कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने नगरपालिका चुनाव में अपने घोषणा पत्र में कहा कि मानस भवन का आम जनता को सस्ते और सुलभ वैवाहिक एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। दीपावली की ग्यारस के बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाता है। वैवाहिक कार्यक्रम अमीर और गरीब दोनों परिवार में एक महोत्सव होता है। अमीर व्यक्ति शादी में बड़े बड़े लॉन बुक कर सकता है। लेकिन गरीब व्यक्ति के लिए यह चिंता का विषय बन जाता है। विशेषकर शहरी इलाकों में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण गरीब परिवार के लोग, लॉन महंगे होने के कारण ब्याज पर पैसा लेकर शादी का खर्च उठाते है।

सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
इस समस्या को आम आदमी पार्टी सिवनी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उठाया। आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन में कहा कि मानस भवन नागरिकों के वैवाहिक, सामाजिक और अन्य कार्यक्रमों के लिए निर्माण किया गया। उसका उपयोग न करके वर्तमान में नगरपालिका के राजस्व कार्यालय के रूप में उपयोग हो रहा है। वर्तमान में वैवाहिक कार्यक्रम प्रारंभ हो चुके है, किंतु आम जनता को मानस भवन और नगर के अन्य सामुदायिक भवनों का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है।

आंदोलन की दी चेतावनी
आम आदमी पार्टी ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि मानस भवन में शासकीय कार्यालय हटाए और नगर के अन्य बंद पड़े सामुदायिक भवन प्रारंभ करे। नागरिकों के लिए वैवाहिक और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए रियायत दरो पर समुदायिक और अन्य भवन उपलब्ध कराए अन्यथा भविष्य में आम आदमी पार्टी उग्र आंदोलन करेंगी। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगरपालिका प्रशासन की होगी।इस दौरान आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्गेश विश्वकर्मा, अनिल बघेल अधिवक्ता, मनीष बर्वे अधिवक्ता, फैयाज खान, अनिल तुमड़ामें और कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+