UP: 9 मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करेंगे PM मोदी, बढ़ेंगी MBBS की 900 सीटें

UP: 9 मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करेंगे PM मोदी, बढ़ेंगी MBBS की 900 सीटें

लखनऊ, 16 अक्टूबर: प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार जल्द ही नौ नए मेडिकल कॉलेज का तोहफा देने जा रही है। यह कॉलेज सिद्धार्थनगर समेत कई जिलों में बने है, जिनका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हाथों से करेंगे। राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद ने सिद्धार्थनगर समेत सभी नौ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर इनके संचालन की संस्तुति दे दी है। बता दें, ये 9 मेडिकल कॉलेज खुलते ही प्रदेश में एमबीबीएस की 900 सीटें बढ़ जाएंगी। पहले यह कॉलेज 30 जुलाई को ही शुरू होने वाले थे लेकिन मेडिकल काउंसिल ने उस समय अप्रूवल नहीं दिया था, जिस वजह से इसमें देरी हो गई।

9 new medical colleges will be inaugurate by PM Modi

बताया जा रहा है कि शनिवार यानी आज सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर 2.00 बजे सिद्धार्थनगर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियों का जाएजा लेने जाएंगे। पीएम ऑफिस से स्वीकृति मिलने के बाद सिद्धार्थनगर में तैयारियां तेज हो गई हैं। पीएम मोदी सिद्धार्थनगर में एक बड़ी जनसभा कर नव निर्मित 'स्वर्गीय माधव प्रसाद त्रिपाठी उर्फ माधव बाबू स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय' का लोकार्पण करेंगे। इतना ही नहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज परिसर में रैन बसेरा भी बनाए जाएंगे।

सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करने के बाद वहीं से पीएम मोदी देवरिया में बने महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय समेत प्रदेश के 9 नये मेडिकल कॉलेज का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। बता दें, इस कार्यक्रम में पीएम के साथ यूपी गवर्नर आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी और राज्य सरकार के और भी मंत्री शामिल होंगे। इन 9 मेडिकल कॉलेज में 7 कॉलेजों को राजकीय निर्माण निगम ने बनाया है। आज सीएम योगी यहां पर आकर तैयारियों का जायजा लेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए यहां पर पहले ही 3 हेलीपैड बना दिए गए हैं। जनसभा के लिए जगह का भी चयन हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+