वॉल्वो बस सेवा का 72378 हज़ार सवारियां ले चुकी हैं लाभ, भगवंत मान सरकार को 13.89 करोड़ रुपये की आय

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पंजाब से दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक शुरू की गई किफ़ायती वॉल्वो बस सेवा का अब तक 72,378 हज़ार सवारियां लाभ ले चुकी हैं।

भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पंजाब से दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक शुरू की गई किफ़ायती वॉल्वो बस सेवा का अब तक 72,378 हज़ार सवारियां लाभ ले चुकी हैं जिससे राज्य सरकार को लगभग 13.89 करोड़ रुपये की आय हुई है।

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 15 जून को पंजाब से बस सेवा का उद्घाटन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किया गया था। तभी से पंजाब रोडवेज़/पनबस और पी.आर.टी.सी. की 25 वॉल्वो बसें रोज़ाना अमृतसर, पठानकोट, लुधियाना, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, पटियाला, नवांशहर, रोपड़, मोगा और चंडीगढ़ से दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक चल रही हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 15 जून से 30 नवंबर तक पी.आर.टी.सी. की वॉल्वो बसों में 24,302 सवारियों ने सफ़र का आनंद लिया जबकि पंजाब रोडवेज़/पनबस की वॉल्वो बसों में 48,076 यात्रियों ने सफ़र किया। इस अरसे के दौरान इस रूट पर सरकार ने 13.89 करोड़ रुपए की आय जुटायी है। उन्होंने बताया कि पी.आर.टी.सी. को 2 करोड़ 64 लाख 26 हज़ार 775 रुपए की आय हुई और पंजाब रोडवेज़/पनबस ने 11 करोड़ 24 लाख 85 हज़ार 155 रुपए कमाऐ।

उन्होंने कहा कि सरकारी बसों में प्राईवेट ट्रांसपोर्टरों के मुकाबले आधे से भी कम कीमतों पर आरामदायक और आलीशान यात्रा की सुविधा मिल रही है। इन वॉल्वो बसों ने निजी ट्रांसपोर्टरों का एकाधिकार बिल्कुल ख़त्म कर दिया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, 11 IAS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+