हरियाणा में ग्रुप C व D की होंगी 50 हजार भर्तियां, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस साल बजट का 34.5% हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च, इस साल ग्रुप सी व डी की 50 हजार भर्तियां करवाने की घोषणा की है।

50 thousand recruitments of Group C and D in Haryana, Chief Minister announced
साल 2023 के भीतर हरियाणा में युवाओं के लिए नौकरी पाने के कई अवसर आने वाले हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस साल बजट का 34.5% हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च, इस साल ग्रुप सी व डी की 50 हजार भर्तियां करवाने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार के दिन गुरुग्राम के धनवापुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से 1882 करोड़ रुपए की 167 परियोजनाओं की आधारशिला एवं उद्धघाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार सभी विभागों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया पर काम कर रही है और इस वर्ष ग्रुप सी की 35 हजार और ग्रुप डी की 15 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया आरंभ की जाएंगी।

केंद्र सरकार भी बड़े स्तर पर भर्तियां करने जा रही है जिसका लाभ हरियाणा के युवाओं को भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि गरीब का हक पहले हो, इसलिए अंत्योदय की भावना से काम करते हुए सरकार आगे बढ़ी है। सरकार ने आईटी का उपयोग करते हुए व्यवस्थाएं बदली हैं जिससे लोगों को घर बैठे ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश में बजट का 34.4 फसदी हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च हो रहा है। मनोहर लाल ने आगे कहा, हर विभाग का एक निश्चित बजट होता है, हालांकि कभी-कभी वित्त वर्ष के अंत में कुछ विभागों का बजट बच भी जाता है। विकास कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के बजट की कमी ना आये, इसके लिए हमने एक नई पहल करते हुए मीडियम टर्म एक्सपेंडिचर रिजर्व फण्ड बनाया है।

इसी प्रकार एक और नई पहल करते हुए गांवों और शहरों में भी विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए ग्राम दर्शन एवं नगर दर्शन पोर्टल शुरू किया है जिन पर नागरिक अपने इलाके की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों की मांग पोर्टल पर कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+